AAP पीएसी की आज की बैठक रद्द, क्या केजरीवाल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में एमसीडी चुनाव की हार के बाद शुरु हुई अंतर्कलह अब इस हद तक बढ़ गई है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर ही सवाल उठने लगे हैं। जैसे ही यह खबर आई कि तीन दिन में दिल्ली के सीएम बदले जा सकते हैं, कुमार विश्वास ने खुद ही इन खबरों को विराम देने के लिए कुछ ही देर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है।
सूत्रों के मुताबिक आप के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर सुबह से ही कुछ आप विधायक समेत नेताओं की बैठक चल रही है। बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुमार विश्वास पर यह आरोप लगाया था कि वो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
अमानतुल्लाह के इस बयान के बाद कुमार विश्वास नाराज हैं और पार्टी और संगठन के खिलाफ बयान दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल के घर पर मंगलवार देर रात पीएसी की बैठक बुलाई गई, जिसमें अमानतुल्लाह ने पीएसी के पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद भी विश्वास की नाराजगी खत्म नहीं हुई है जिसका असर आज भी देखने को मिला। कुमार विश्वास ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'सॉरी बॉस, पुराने पैंतरे नहीं चलेंगे।'
सॉरी सर,पुराने पैंतरे नहीं चलेंगे😊
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 2, 2017
सत्यमेव जयते🇮🇳
जानिए किसने किया दावा बदल जाएगा दिल्ली का सीएम
इस ट्वीट के आने के कुछ देर बाद ही आम आदमी पार्टी की आज शाम 7 बजे होने वाली पीएसी की बैठक रद्द कर दी गई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में कुमार विश्वास शामिल होने वाले थे।
कुमार विश्वास के घर चल रही बैठक से बाहर निकले कुछ विधायकों का कहना है कि तीन दिन में दिल्ली में मुख्यमंत्री बदल सकता है। इस बैठक में ये भी आरोप लगाया गया है कि कुमार विश्वास के साथ जैसा व्यवहार हुआ है अगर वैसा केजरीवाल के साथ होता तो अमानतुल्लाह का क्या अंजाम होता।
विश्वास समर्थक गुट की मांग है कि कुमार पर आरोप लगाने वाले विधायक अमानतुल्लाह को पार्टी से निकाला जाए। विश्वास के समर्थक इससे कम किसी भी बात पर राजी नहीं है। मीटिंग में चल रही पार्टी की गुटबाजी सतह पर ना आ जाए शायद इसीलिए आज होने वाली पीएसी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।