फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP pac tuesday meeting cancelled, after three days delhi chief minister may get changed

AAP पीएसी की आज की बैठक रद्द, क्या केजरीवाल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा?

Tue, 02 May 2017 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
AAP pac tuesday meeting cancelled, after three days delhi chief minister may get changed
अरव‌िंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

आम आदमी पार्टी में एमसीडी चुनाव की हार के बाद शुरु हुई अंतर्कलह अब इस हद तक बढ़ गई है कि अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर ही सवाल उठने लगे हैं। जैसे ही यह खबर आई क‌ि तीन द‌िन में द‌िल्ली के सीएम बदले जा सकते हैं, कुमार व‌िश्वास ने खुद ही इन खबरों को व‌िराम देने के ल‌िए कुछ ही देर में एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आप के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित आवास पर सुबह से ही कुछ आप विधायक समेत नेताओं की बैठक चल रही है। बता दें कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुमार विश्वास पर यह आरोप लगाया था कि वो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमानतुल्लाह के इस बयान के बाद कुमार विश्वास नाराज हैं और पार्टी और संगठन के खिलाफ बयान दे रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल के घर पर मंगलवार देर रात पीएसी की बैठक बुलाई गई, जिसमें अमानतुल्लाह ने पीएसी के पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी ‌विश्वास की नाराजगी खत्म नहीं हुई है जिसका असर आज भी देखने को मिला। कुमार विश्वास ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 'सॉरी बॉस, पुराने पैंतरे नहीं चलेंगे।'

जान‌िए क‌िसने क‌िया दावा बदल जाएगा द‌िल्ली का सीएम

AAP pac tuesday meeting cancelled, after three days delhi chief minister may get changed
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस ट्वीट के आने के कुछ देर बाद ही आम आदमी पार्टी की आज शाम 7 बजे होने वाली पीएसी की बैठक रद्द कर दी गई है। कहा जा रहा है क‌ि इस बैठक में कुमार व‌िश्वास शाम‌िल होने वाले थे।

कुमार विश्वास के घर चल रही बैठक से बाहर निकले कुछ विधायकों का कहना है कि तीन दिन में दिल्ली में मुख्यमंत्री बदल सकता है। इस बैठक में ये भी आरोप लगाया गया है कि कुमार विश्वास के साथ जैसा व्यवहार हुआ है अगर वैसा केजरीवाल के साथ होता तो अमानतुल्लाह का क्या अंजाम होता।

‌विश्वास समर्थक गुट की मांग है कि कुमार पर आरोप लगाने वाले विधायक अमानतुल्लाह को पार्टी से निकाला जाए। विश्वास के समर्थक इससे कम किसी भी बात पर राजी नहीं है। मीटिंग में चल रही पार्टी की गुटबाजी सतह पर ना आ जाए शायद इसीलिए आज होने वाली पीएसी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed