{"_id":"5a58caff4f1c1be3408b46d7","slug":"aap-opened-morcha-fdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने एफडीआई के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने एफडीआई के खिलाफ खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jan 2018 08:19 PM IST
सार
आप ने एफडीआई के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के छोटे और मंझोले व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
आप ने चेतावनी दी है कि एफडीआई के खिलाफ 17 जनवरी को पार्टी सड़क पर उतरेगी। इस दौरान रिटेल में एफडीआई का पुतला फूंका जाएगा। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल में उसी एफडीआई को लागू कर दिया, जिसका प्रधानमंत्री खुद बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री विरोध करते थे।
विज्ञापन
तत्कालीन यूपीए सरकार के 49 फीसदी एफडीआई लागू करने के फैसले का उन्होंने देश के व्यापारियों को तबाह करने वाला कदम बताया था। वहीं, ट्रेड विंग के बृजेश गोयल ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से भी आगे जाते हुए सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई लागू करके देश के छोटे और मंझोले व्यापारियों को तबाह करने की जमीन तैयार कर ली है।
विज्ञापन