AAP ने दुनिया भ्ार में बजाया डंका
आम आदमी पार्टी (आप) की पहचान बेशक अभी दिल्ली जीता है लेकिन फेसबुक पर आप ने देश-दुनिया की सभी राजनीतिक पार्टियों को पछाड़ दिया है। अरविंद केजरीवाल की आप की टक्कर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपाई भी नहीं दिख रहे हैं। दोनों दल क्रमश: छठें और सातवें पायदान हैं।
आप के आधिकरिक फेजबुक पेज दुनिया की सभी राजनीतिक पार्टियों से न सिर्फ सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बल्कि इसकी पोस्ट पर बहस भी हो रही है। फेसबुक का लाइक एनलाइजर बताता है कि दुनिया भर में आप का पेज टॉप पर है।
किसी भी राजनीतिक दल की तुलना में सबसे ज्यादा लोग इस पेज पर जा रहे हैं। यह इसके बावजूद संभव हुआ कि भाजपा और कांग्रेस के फेसबुक पेज के लाइक आप से ज्यादा हैं। भाजपा के पेज को करीब साठ लाख लोगों ने और कांग्रेस के पेज को 35.50 लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि आप के पेज को करीब 25 लाख लोगों ने लाइक किया है।
चुनाव से दो दिन पहले सबसे ज्यादा लोगों की रही रीच
लाइक कम होने के बाद भी पीटीएटी (बात करने वाले लोगों की संख्या) में बढ़त सधी रणनीति से मिली। इसके लिए जनवरी से पेज पर पोस्ट की संख्या बढ़ाई गई। साथ ही ऐसी चीजें पोस्ट हुई, जिनसे पहली नजर में ही आम लोग जुड़ सकें। इसका असर काफी उत्साहवर्धक रहा।
दिसंबर में चालीस लाख की पीटीएटी वाले पेज पर लोगों की रीच बढ़ती गई। चुनाव से दो दिन पहले सबसे ज्यादा 1.70 करोड़ लोग आप के फेसबुक पेज पर गए। चुनाव खत्म होने के बाद हालांकि लोगों की संख्या कम हुई, लेकिन अभी भी कोई दल आप को सबसे ऊंचे पायदान से कोई नहीं हटा सका है।
लाइक एनलाइजर
लाइक एनलाइजर से किसी भी फसेबुक पेज की जानकारी ली जा सकती है। मसलन, इसे कितने लोगों को लाइक किया, कितने लोगों की रीच है। किसी पोस्ट तक कितने लोग पहुंच रहे हैं, कितने लोग इस पर बहस कर रहे हैं। इसमें दो चीजें अहम होती हैं। पहला, पेज का लाइक और दूसरा इसके बारे में कितने लोगों ने बात की।
सधी रणनीति पर आप ने किया काम
छह लोगों की एक टीम आप के फेसबुक को देख रही है। अभिनव बुद्धिराजा टीम को लीड कर रहे थे। बुद्धिराजा के मुताबिक, दिसंबर आखिर तक हम दिन भर में पंद्रह पोस्ट करते थे। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई गई। पूरी जनवरी हमने औसतन तीस पोस्ट किया। जबकि चुनाव के दो दिन पहले पांच फरवरी को 175 पोस्ट डाल दी। इसके उलट भाजपा ने पूरे चुनाव भर अपने पेज पर एक दर्जन से ज्यादा पोस्ट नहीं डाली। इसका सीधा असर रीच पर पड़ा। लोग न सिर्फ हमारे पेज पर आए, बल्कि बहस में हिस्सा भी लिया।
फेसबुक पेज पर दुनिया के टॉप आठ राजनीतिक दल
आम आदमी पार्टी, भारत
पीएसडीबी, ब्राजील
तहरीके इंसाफ पार्टी, पाकिस्तान
ओडब्ल्यूएस, अमेरिका
एमएचपी, तर्की
डेमोक्रेटिक पार्टी, अमेरिका
भाजपा, भारत
कांग्रेस, भारत