फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP officially launches its election campaign for delhi assembly election 2020

'अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल' नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने शुरू किया प्रचार अभियान

Fri, 20 Dec 2019 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
AAP officially launches its election campaign for delhi assembly election 2020
आप ने शुरू किया चुनावी कैंपेन - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार(20 दिसंबर) को औपचारिक रूप से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के कैंपेन की घोषणा कर दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि पार्टी आज से ही अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेगी जो डोर-टू-डोर कैंपेनिंग पर आधारित होगा।

विज्ञापन


चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर व उनसे जुड़ी एजेंसी आई-पैक के साथ आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी अभियान लांच कर दिया है।
विज्ञापन


'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' नाम से शुरू हुए इसी अभियान के सहारे पार्टी विधान सभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी अपने इस अभियान को दिल्ली के करीब 35 लाख घरों तक ले जाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप दफ्तर में सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों व विधायकों की मौजूदगी में अभियान लांच करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बूथ संवाद के दौरान लोग कहते सुने गए कि बीते पांच साल अच्छे बीते।

बिजली सस्ती हुई, पानी फ्री हुआ, स्कूल व अस्पताल सुधर गए, बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। इसी तरह के दूसरे बहुत से काम उनके लिए हुए हैं। पांच साल बहुत अच्छे से बीते हैं। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करते रहना चाहिए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कैंपेन लोगों से निकला हुआ है। आगे इसी के सहारे पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। सिसोदिया ने कहा कि शनिवार से अगले दो दिनों से 70 विधान सभाओं में आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व पदाधिकारी पदयात्राएं निकाली जाएगी।

वहीं, 24 दिसंबर को दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अगले दस दिन तक आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के करीब 35 लाख घरों तक रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। पार्टी डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी। इसके साथ आप के विधायक 700 मोहल्ला सभाएं करेंगे। वहीं, सात लोकसभा में एक-एक बड़ी जनसभाएं भी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed