महिलाओं पर होगा आप का अगला दिल्ली डायलॉग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनावों की आहट पर सभी पार्टियां खुद की मजबूती के लिए तैयारियों में जुट गयी हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी ने 2013 के विधानसभा चुनावों में सरकार बनायी थी, वहीं अब इस बार उसे अपने अस्तित्व को जिंदा रखने की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
यही वजह है कि आप ने दिल्ली के लोगों से जुड़ने के लिए दिल्ली डायलॉग शुरु किया। पहले डायलॉग में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश पार्टी की नजर दूसरे डॉयलॉग की सफलता पर है।
आप ने 15 नवंबर को दिल्ली डायलॉग शुरु किया। इस कार्यक्रम में अरविंद ने यूथ से उनकी समस्याओं पर बात की, साथ ही उनसे सुझाव देने के लिए भी कहा।
दिल्ली डायलॉग को मिली अच्छी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर अरविंद केजरीवाल अगले डॉयलॉग में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर
जनता से संवाद करने वाले हैं। 26 नवंबर को पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस है। दूसरे डायलॉग को इस मौके पर रखकर पार्टी इस दिन को खास बनाना चाहती है।
दूसरे डायलॉग में होगा महिलाओं से संवाद
पार्टी नेताओं के मुताबिक दिल्ली डायलॉग को सोशल मीडिया पर जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है। आम आदमी पार्टी उन लोगों द्वारा भेजे गये सवालों का जवाब भी देने वाली है, जो दिल्ली डायलॉग के दिन कार्यक्रम में मौजूद थे।
26 नवंबर को होने वाले दूसरे डायलॉग में दिल्ली डायलॉग की टीम महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर बात करेगी इसके साथ ही कार्यक्रम को प्रबंधित रुप से कई चरणों को किया जाने की संभावना है।
आप दिल्ली डायलॉग में उन सभी मुद्दों पर बात करना चाहती है जो लोगों की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली डायलॉग की रिसर्च टीम फिलहाल लोगों से मिली प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करने में भी लगी है।
पार्टी के मुताबिक सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाओं, और सुझावों को आने वाले चुनावों के लिए बनने वाले आप के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। हम दिल्ली के वास्तविक योजना बना रहे हैं। यूथ डॉयलाग के दिन हमें 1543 लोगों के सवाल मिले हैं जिनका हम जवाब दे रहे हैं।