फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'AAP indulge in dirty politics'

'आप नहीं, संघ गंदी राजनीति कर रहा है'

Mon, 27 Apr 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Apr 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
'AAP indulge in dirty politics'

आम आदमी पार्टी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी का बयान संघ के मुख पत्र में प्रकाशित उस लेख पर आया है, जिसमें जंतर मंतर की किसान की खुदकुशी पर आप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंदी राजनीति करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा कि संघ की रुचि आलोचना करने पर है। वे अपना काम करें, हमें अपना काम करने दें। वहीं, वरिष्ठ नेता इलियास आजमी का कहना है कि आप नहीं, संघ गंदी राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन


विरोधी दल इस घटना के बाद ‘आप’ को बदनाम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

RSS के मुखपत्र में लगाए गए थे गंभीर आरोप

'AAP indulge in dirty politics'

बता दें कि संघ के मुखपत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ के संपादकीय में शीर्षक ‘आप: क्या, यह अलग है?’ नाम से एक लेख छपा है। इसमें संघ ने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेतृत्व ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक किसान को आत्महत्या के लिए उकसाया है।


यह निचले स्तर की राजनीति है, जो बाद में बड़ी घटना के रूप में बदल गई। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी से निष्कासित योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण गुट ने स्वराज संवाद के जरिए नया राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है।

29 तारीख से स्वराज संवाद की शुरूआत बंगलूरू से हो रही है। इसका संयोजक प्रो. आनंद कुमार को बनाया गया है। इसके बाद एक मई को गुवाहाटी में संवाद होगा।

अगले दो महीने में सभी राज्यों में न्यूनतम एक संवाद बैठक करने की योजना है। इसके बाद स्वराज संवाद यात्रा निकलेगी। इसका प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed