फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh wrote a letter to PM Narendra Modi

Delhi: संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी, केजरीवाल को लेकर पीएमओ और एलजी पर लगाए आरोप

Thu, 25 Apr 2024 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Apr 2024 02:18 PM IST
सार

संजय सिंह ने चिट्ठी में लिखा, 'तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं।'

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh wrote a letter to PM Narendra Modi
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। संजय सिंह ने पीएमओ और एलजी पर लगाए सीएम केजरीवाल की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


आप सांसद ने लिखा, 'संजय सिंह ने कहा, ''आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ जो कुछ हो रहा है वो अत्यधिक दुःखद है। पूरी दिल्ली की जनता गहरी पीड़ा में है। तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं। उनकी एक एक गतिविधि पर ऐसे नजर रखी जा रही है जैसे मानो कोई बहुत बड़ा जासूस जासूसी करा रहा हो। दिन भर नजर रखने के बावजूद 23 दिनों तक उनको इंसुलिन नहीं दी गई। उनके शुगर का स्तर बुरी स्थिति में जाने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई।' 
विज्ञापन


संजय सिंह ने लिखा, 'तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है। आखिर क्या गुनाह है दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का? यही कि उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिया, पूरी दिल्ली को अच्छा इलाज दिया, बिजली-पानी फ्री किया, माताओं बहनों के लिए 1000 रूपये महीने देने की योजना लाए, श्रवण कुमार बनकर बुजुर्ग माताओं बहनों को फ्री में तीर्थ कराया क्या यही गुनाह है? क्या बिजली- पानी, पढ़ाई लिखाई और दवाई का ख्याल रखना ही उनका अपराध हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'सीसीटीवी में 24 घंटे अरविंद केजरीवाल जी को क्यों देखना चाहते है आपलोग। बाथरूम से लेकर खाने तक की निगरानी रख रहे है। क्या देखना चाहते है कि केजरीवाल जी कितना बीमार हुए और केजरीवाल जी का मनोबल कितना गिरा? आप का पूरा तंत्र निगरानी करता है कि केजरीवाल को दवा तो नहीं मिल रही, वो इंसुलिन के बिना कितना तड़प रहे हैं। केजरीवाल की इंसुलिन बंद करने से उनकी किडनी कितनी खराब हुई? उनका लीवर कितना खराब हुआ? पूरी दिल्ली को फ्री दवाई देने वाले अरविंद केजरीवाल जी को अपनी जीवन रक्षक दवाई इंसुलिन लेने के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है। यह कितने दुर्भाग्य की बात है। उनका सपना तो पूरे देश को फ्री और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का है। क्या ये सपने ही आपके डर का कारण हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed