फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh sent defamation notice to BJP MPs Manoj Tiwari and Amit Malviya

Defamation Case: संजय सिंह ने मनोज तिवारी और अमित मालवीय को भेजा मानहानि नोटिस, दिल्ली भाजपा ने घेरा

Thu, 02 Jan 2025 02:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भाजपा के दो सांसदों को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। नोटिस पर आप सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब भाजपा नेता मेरे और मेरी पत्नी के बारे में झूठ फैलाते हैं तो मैं कोई कार्रवाई न करूं।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh sent defamation notice to BJP MPs Manoj Tiwari and Amit Malviya
राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों मनोज तिवारी और अमित मालवीय को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। सांसद मनोज तिवारी और अमित मालवीय को भेजे गए मानहानि के नोटिस पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब भाजपा नेता मेरे और मेरी पत्नी के बारे में झूठ फैलाते हैं तो मैं कोई कार्रवाई न करूं। उन्हें अदालत के सामने अपना झूठ साबित करना चाहिए।
विज्ञापन

  वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह के मानहानि नोटिस भेजे जाने पर कहा कि जो व्यक्ति खुद जमानत पर बाहर है। उसका कितना मान बचा हुआ है। सांसद खुद चुनाव अधिकारियों को धमका रहे हैं। अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ऊपर से गुर्रा रहे हैं। हमारा मानना है कि यह सब काम क्रिमिनल एक्ट में आते हैं। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीते सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मतदाता सूची विवाद पर संजय सिंह ने कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया गया। अमित मालीयव पर मानहानि का केस करूंगा। मनोज तिवारी पर भी केस करूंगा।

संजय सिंह ने कहा था कि पीएम मोदी कहते हैं कि यह डिजिटल इंडिया है। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं और मेरी पत्नी अनीता सिंह का नाम खोजें...भाजपा के लोगों को वेबसाइट पर जाना चाहिए और जांच कि उन्होंने अपना वोट कहां डाला। अगर पीएम मोदी वास्तव में डिजिटल इंडिया में विश्वास करते हैं तो उन्हें जाकर शोध करना चाहिए। वे केवल झूठ बोल रहे हैं। उनके पास इतना भी दिमाग नहीं है कि वे जांच सकें और देख सकें कि मेरी पत्नी ने अभी छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में वोट डाला है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वोटर लिस्ट को लेकर जारी विवाद पर कहा था, 'हाल ही में एक डिबेट में संजय सिंह से कहा था कि आप एक उदाहरण बताएं, जहां भाजपा ने पूर्वांचली किसी देशवासी का वोट कटवाने का एप्लीकेशन दिया हो तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं दिखा पाए तो हम छोड़ देंगे। डिबेट खत्म हो गई और वह चले गए। डिबेट के बाद वह ढूंढकर लाए तो पत्नी का नाम लेकर सामने आए। हम भी डिजिटली बहुत साउंड हैं। पत्नी का वोट कहां का है।'
 
मनोज तिवारी ने इसके आगे संजय सिंह पर हमला करते हुए कहा, ''आप सांसद की पत्नी का वोट सुल्तानपुर यूपी में है। ये एफिडेविट दिया है, जिसका वोट ही नहीं है, उसका नाम वोटर लिस्ट से कैसे कटवाया जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed