फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh's letter to the country from jail

Sanjay Singh: जेल से 'आप' सांसद संजय सिंह का देश के नाम पत्र, कहा- मुझे खामोश करने के लिए की गई मेरी गिरफ्तारी

Wed, 15 Nov 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Nov 2023 01:20 PM IST
सार

संजय सिंह ने पत्र में लिखा कि ईडी को मेरे घर से कुछ नहीं मिला और वो लोग जा रहे थे, तभी ऊपर से किसी का फोन आया और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। मोदी-अडानी-ईडी गठजोड़ ने मुझे फंसाने के लिए पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद मामला बनाया।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh's letter to the country from jail
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने फर्जी केस बनाकर गिरफ्तार करने और पार्टी को खत्म करने की भाजपा सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा कि उनकी गिरफ्तारी का मुख्य कारण आवाज को खामोश करना है, लेकिन जेल में गुजरते हर दिन के साथ निरंकुश सत्ता से लड़ने की उनकी इच्छाशक्ति और मजबूत हो रही है। वे हमेशा बिना डरे अन्याय, भ्रष्टाचार और देश के संसाधनों की खुली लूट के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। उनकी यह बात प्रधानमंत्री को सबसे बुरी लगी और फंसाने के लिए पूरी तरह झूठा मामला बनाया गया, लेकिन उन पर लगे आरोप भी एक दिन झूठे साबित होंगे।

विज्ञापन


आगे लिखा कि वे जेल में महात्मा गांधी की सत्य के प्रयोग, डॉ. राम मनोहर लोहिया की जाति प्रथा और नेल्सन मंडेला की जीवनी पढ़ रहे है। इन महापुरुषों के संघर्ष, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को पढ़कर लगा कि हर दौर में जुर्म के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को हुकूमत ने दमन का शिकार बनाया है, लेकिन यह भी सच है कि दमन जितना उग्र होता है, विरोध और जन आक्रोश उतना ही तीव्र होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने आगे लिखा कि आजादी के बाद देशभर में तमाम सरकारें बनीं, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जैसा सराहनीय कार्य केजरीवाल सरकार ने किया, वह देश और दुनिया में एक उदाहरण बन गया। केजरीवाल का काम मोदी सरकार की आंखों की किरकिरी बन गया है। इसी कारण इन्होंने दमन का रास्ता अपनाया। लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटकर दिल्ली सरकार के सारे अधिकार छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed