फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap MP Sanjay Singh attack on BJP mp vijay Goel

सांसद संजय सिंह ने लगातार दूसरे दिन भाजपा नेता विजय गोयल को घेरने की कोशिश की 

Tue, 03 Sep 2019 09:50 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
aap MP Sanjay Singh attack on BJP mp vijay Goel
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने लगातार दूसरे दिन भाजपा सांसद विजय गोयल को घेरने की कोशिश की है। आप में संजय सिंह व मनीष सिसोदिया के बीच नंबर दो की चल रही जंग से जुड़े विजय गोयल के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि सिसोदिया न सिर्फ उनसे काबिल व क्षमतावान हैं, बल्कि वह पार्टी व सरकार में नंबर दो पर हैं। साथ ही उन्होंने सवाल भी किया कि विजय गोयल को बताना चाहिए कि दिल्ली भाजपा में सबसे काबिल कौन है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को विजय गोयल ने कहा था कि आप में मनीष सिसोदिया व संजय सिंह के बीच नंबर दो की लड़ाई चल रही है। इस पर पार्टी कार्यालय में बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं कि आप व दिल्ली सरकार में नंबर दो पर मनीष सिसोदिया हैं। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने सिसोदिया को अपने से ज्यादा काबिल बताते हुए कहा कि बतौर शिक्षा मंत्री उनकी देश-दुनिया में पहचान बनी है। उनकी क्षमता को कोई जोड़ नहीं है। संजय सिंह ने विजय गोयल से सवाल किया कि अब वह भी बता दें कि दिल्ली भाजपा में नबंर एक पर कौन है। क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की प्रतिभा पर विजय गोयल को भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह के मुताबिक, वह दिल्ली से राज्य सभा सांसद हैं, शिष्टाचार के नाते पत्र लिखने पर मंत्री, गृह मंत्री, यहां तक कि प्रधानमंत्री भी जवाब देते हैं। लेकिन विजय गोयल ने अभी तक उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है। जबकि इसके लिए उन्होंने न सिर्फ उनको फोन, एसएमएस किए, बल्कि मुलाकात के लिए उनके आवास पर भी गया था। 


संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सवालों से भाग रहे विजय गोयल को देखकर साफ है कि भाजपा दिल्ली की जनता को मिलने वाली 200 यूनिट मुफ्त बिजली और पानी के बकाया बिलों की माफी के निर्णय के खिलाफ है। आज दिल्ली में भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed