{"_id":"630505fd7fe1c860a93ead17","slug":"aap-mp-sanjay-singh-asks-did-ed-cbi-become-agencies-only-to-topple-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh: 'आप' सांसद संजय सिंह बोले- क्या ईडी, सीबीआई सिर्फ सरकार गिराने वाली एजेंसी बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Singh: 'आप' सांसद संजय सिंह बोले- क्या ईडी, सीबीआई सिर्फ सरकार गिराने वाली एजेंसी बनीं
Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपाई इधर-उधर की बात न करें, क्योंकि उनकी ईडी व सीबीआई की जांच सिर्फ एक दिखावा और दबाव बनाने की कोशिश थी।
विज्ञापन
संजय सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह मंगलवार को कहा कि क्या ईडी व सीबीआई सिर्फ सरकार गिराने और तोड़फोड़ करने वाली एजेंसी बन गई हैं। क्योंकि वह केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं और राज्यों में सरकार गिरवाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां दिल्ली में वह फेल हो गई हैं। वैसे भी प्रधानमंत्री के लिए शराब नीति नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता मुद्दा है। लिहाजा प्रधानमंत्री व भाजपा से अब न अरविंद केजरीवाल और न ही शिक्षा-स्वास्थ्य का मॉडल रुकने वाला है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपाई इधर-उधर की बात न करें, क्योंकि उनकी ईडी व सीबीआई की जांच सिर्फ एक दिखावा और दबाव बनाने की कोशिश थी। दिल्ली की सरकार को गिराने का नापाक इरादा था, जिसको आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया ने फेल करने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा को जितना ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करना है, गिरफ्तारी की कोशिश करनी है, दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश करनी है, करके देख ले, इसमें सफलता मिलने वाली नहीं है, क्योंकि यह आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार शराब नीति पर ड्रामा कर रही है और गुजरात में जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोग मर गए, उसका जवाब आज तक किसी भी भाजपा नेता ने नहीं दिया। उन्होंने सवाल किया कि कर्नाटक में माइनिंग में बीएस येदियुरप्पा ने हजारों करोड़ का घोटाला किया, इसके अलावा व्यापम में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ, डीएचएफएल ने 42 हजार करोड़ का घोटाला किया और भाजपा को 29 करोड़ का चंदा दिया। इन मामलों में ईडी-सीबीआई की जांच नहीं की गई।