फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay said After Shah became Home Minister the situation in Delhi deteriorated

आप सांसद संजय बोले- शाह के गृहमंत्री बनने के बाद बिगड़े दिल्ली के हालात

Tue, 17 Dec 2019 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay said After Shah became Home Minister the situation in Delhi deteriorated
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसा और पुलिस के कार्रवाई के बाद दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से इस मसले पर चर्चा करने के लिए मुलाकात का समय मांगा है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने पुलिस  लाठीचार्ज की निंदा करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने आप के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की। इस दौरान दिल्ली के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुएकेजरीवाल ने कहा कि जल्द से जल्द शांति बहाली होनी चाहिए। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने दिल्लीवालों से अपील की कि वह किसी तरह की हिंसक वारदात या हिंसा में हिस्सा न लें। धैर्य के साथ लोकतांत्रिक ढंग से संवैधानिक मर्यादा के अंदर आवाज उठाएं।
विज्ञापन


उधर, सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो कुछ भी जामिया में छात्रों के साथ हुआ, आप उसकी निंदा करती है। जिस तरह पुलिस वालों ने लाइब्रेरी और हॉस्टल में घुसकर छात्रों को मारा, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से अमित शाह गृहमंत्री बने हैं, तब से दिल्ली पुलिस लाठियां भांज रही है। कभी वकीलों को मारा जाता है तो कभी छात्रों को। कभी किसान पुलिस की लाठी से कुचले जाते हैं तो कभी दिव्यांगों व महिलाओं को। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने घटना के बाद ही साफ कर दिया है कि वह रविवार को जहां पर थे, उनके प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई। लेकिन भाजपा गंदी और ओछी राजनीति कर रही है। संजय सिंह ने मांग की कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। 

 
गोपाल राय का भाजपा पर हमला
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का आरोप है कि संभावित हार की हताशा में भाजपा अब हिंसा फैलाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। पुलिस भी इस मामले में भाजपा के साथ है। गोपाल राय ने दिल्लीवालों से अपील की कि वह भाजपा के दुष्चक्र में न फंसे। अपने ऊपर अमन चैन की जिम्मेदारी लेते हुए शांति बहाली में अपना योगदान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed