इस रोड को लेकर अपनी ही सरकार से नाराज हैं MLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में औरंगजेब मार्ग का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग करने पर सियासत काफी तेज हो गई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी फजीहत खड़ी हो गई है।
गौरतलब है कि सड़क का नाम बदलने को लेकर आप विधायक ही अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को इस फैसले से खासा ऐतराज है। बता दें कि एनडीएमसी ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात में ही साइन बोर्ड पर से भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड नाम कर दिया है।
विधयाक अमानतुल्लाह खान ने लिखा केजरीवाल को पत्र
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर औरंगजेब रोड का नाम बदले जाने पर विरोध दर्ज कराया है।
अमानतुल्लाह ने पत्र में लिखा है कि औरंगजेब मार्ग का नाम बदलने से मुस्लिमों में नाराजगी है। उन्होंने सीएम केजरीवाल से मांग की है कि वो अंग्रेजों के नाम वाली सड़कों के नाम बदलें।
गौरतलब है कि रोड का नाम बदलने को लेकर काफी समय से विरोध हो रहा है जबसे ये फैसला लिया गया है। यही नहीं कुछ इतिहासकारों ने भी इसका नाम बदलने पर विरोध जताया है।
बीजेपी ने सराहा आप का फैसला
बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएम भी औरंगजेब मार्ग का नाम बदलने का विरोध जता चुकी है। आप की कट्टर विरोधी बीजेपी ने दिल्ली सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
भाजपा सांसद महेश गिरि ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इतिहास की गलतियों को सुधारने के लिए औरंगजेब रोड का नाम बदलकर कलाम के नाम पर रखने पर विचार करने का उनसे अनुरोध किया था।
गिरि ने कहा था कि यह कलाम के प्रति बिल्कुल उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। केजरीवाल ने भी एनडीएमसी के इस फैसले का स्वागत किया था।