फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla somdutt to face trial in 2015 delhi assembly election violence

AAP के एक और विधायक पर आरोप तय, अब इन पर चलेगा दंगा कराने का केस

Thu, 18 May 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
aap mla somdutt to face trial in 2015 delhi assembly election violence
सोमदत्त - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार के दौरान दंगा करने, अनधिकृत प्रवेश और मारपीट के मामले में सदर बाजार से आम आदमी पार्टी विधायक सोमदत्त के खिलाफ अदालत ने आरोप तय किए हैं। मामला दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के लिए प्रचार के समय का है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी रूबी नीरज कुमार ने आरोप तय करते हुए कहा कि सोमदत्त पर दंगा करने, बंधक बनाने, अनधिकृत प्रवेश और मारपीट की धाराओं में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विज्ञापन


आप विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए मुकदमा लड़ने का फैसला किया है। अदालत ने शिकायतकर्ता को समन जारी करते हुए 27 जुलाई को अभियोजन की गवाही शुरू करवाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सोमदत्त पर दंगा करने, बंधक बनाने, चोट पहुंचाने व भीड़ जमा करने की धाराओं में आरोप तय किए हैं। इस मामले में सोमदत्त को कोर्ट से जमानत मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 2015 में सोमदत्त पर एफआईआर दर्ज की थी

aap mla somdutt to face trial in 2015 delhi assembly election violence
delhi police - फोटो : अमर उजाला

अभियोजन के मुताबिक, गुलाबी बाग थाना पुलिस ने 2015 में सोमदत्त पर एफआईआर दर्ज की थी। शिकायतकर्ता संजीव राणा का आरोप था कि सोमदत्त अपने करीब 50 समर्थकों के साथ क्षेत्र में प्रचार करते हुए उसके घर आए थे।

अभियोजन पक्ष ने आरोपों पर बहस करते हुए कहा कि जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो सोमदत्त ने बेसबॉल का बैट उसके पैर पर मारा और समर्थकों ने उसे सड़क पर खींचकर पीटा। इस मारपीट में संजीव को काफी चोट आई थी। बचाव पक्ष ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सोमदत्त व उनके समर्थक शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे।

शिकायतकर्ता ने नशे की हालत में खुद सोमदत्त से झगड़ा करना शुरू किया था। इसके अलावा राणा ने एफआईआर में सोमदत्त के अलावा दंगा करने वाले न किसी शख्स को पहचाना और न किसी का नाम पुलिस को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed