डेंगू से आप विधायक की भाभी की मौत, गंभीर हालत में कराया था भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखला से विधायक अमानतुल्लाह की भाभी की शुक्रवार को डेंगू से मौत हो गई। अपोलो अस्पताल के अनुसार नाजिश (38) को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार रात 12 बजे अस्पताल लाया गया था।
जिस समय उन्हें अस्पताल लाया गया, उनका प्लेटलेट्स काउंट 11 हजार था। उन्हें चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ानी शुरू की लेकिन खून में प्लेटलेट्स का स्तर जितना बढ़ना चाहिए उतना नहीं बढ़ पाया।
इस दौरान शरीर के दूसरे अंगों पर भी असर पड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान नाजिश की मौत हो गई।
दिल्ली नगर निगम ने इस वर्ष नहीं की एक भी मौत की पुष्टि
इससे पहले सफदरजंग में अस्पताल में डेंगू से दो और दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल में एक युवती की मौत भी डेंगू से हो चुकी है।
हालांकि दिल्ली नगर निगम की ओर से इस वर्ष डेंगू से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। इस वर्ष सात अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के 171 मामले पंजीकृत हुए हैं।
डेंगू के पंजीकृत मामलों में 90 मामले दिल्ली से बाहर के हैं, जबकि 81 मामले दिल्ली के हैं। पिछले वर्ष दिल्ली में डेंगू के 15,867 मामले पंजीकृत हुए थे।