फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA's opposition, counted government's fauls

AAP के विधायक बने विपक्ष, गिना डाली सरकार की खामियां

Sat, 27 Jun 2015 01:20 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA's opposition, counted government's fauls

दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के सामने विपक्ष के सिर्फ तीन विधायक हैं। ऐसे में सत्तापक्ष के विधायक ही सरकार की खामियां सामने रख रहे हैं। विस में नियम-280 के तहत राखी बिडलान, पंकज पुष्कर, वेद प्रकाश, सुखबीर दलाल समेत कुछ अन्य विधायकों ने अलग-अलग तरह से मुद्दे उठाए।

विज्ञापन


बेशक किसी मंत्री का जवाब इसमें नहीं आया लेकिन जनता का दर्द जरूर उसमें दिखाई दिया। हालांकि एनडीएमसी इलाके में डिवाइडर का रंग बदलने समेत कुछ मसलों पर विधायकों ने भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन


विधायक राखी बिडलान ने दिल्ली के किरायेदारों का दर्द उठाया। राखी बिडलान ने कहा कि किरायेदारों ने हमें जीत दिलाई, लेकिन उन्हें सस्ती बिजली और फ्री पानी का फायदा नहीं मिल रहा है। कानून में कुछ ऐसे बदलाव किए जाएं कि इन्हें बिजली-पानी सब्सिडी, राशन कार्ड, आधार कार्ड बनाने का रास्ता मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी ने कहा कि मकान मालिक पुराने तरीकेसे बिल वसूल रहे हैं क्योंकि मीटर किरायेदारों के नाम नहीं होता। मकान मालिक राशन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड बनवाने केलिए अपना प्रूफ नहीं देते। वहीं सुखबीर दलाल ने ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरा नहीं बढ़ाए की परेशानी बयां की।

ग्रामीण इलाके में डीटीसी बसें नहीं आती...

AAP MLA's opposition, counted government's fauls

विधायक वेद प्रकाश ने ग्रामीण क्षेत्र में डीटीसी की बसें नहीं होने के कारण पैदल स्कूल जाने वाली छात्राओं का दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि 1974 में डीटीसी डिपो बना लेकिन अब यहां बेकार 72 बसें हैं। इनमें वे बसें हैं जो न सिर्फ आयु पूरी कर चुकी बल्कि 5 लाख किमी की बजाय 7 लाख किमी चल चुकीं हैं।


कहीं भी बसें खड़ी हो जाती हैं। पैंतीस किमी की विधानसभा में फीडर बसें भी नहीं हैं। वेद प्रकाश ने पब्लिक स्कूलों की बसें हटाकर ग्रामीण क्षेत्र को देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पब्लिक स्कूल वाले प्राइवेट बसें लगा सकते हैं। बसें नहीं होने के कारण रोजाना पैदल चलकर आने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं।

गांधी नगर से विधायक अनिल वाजपेयी ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से पार्किंग का मुद्दा उठाया। वाजपेयी ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए। बाजार में एमसीडी कनवर्जन चार्ज लेकिन है लेकिन शौचालय या पार्किंग की व्यवस्था नहीं करती।

गांव में खेल के लिए बनाएं हॉल

AAP MLA's opposition, counted government's fauls

विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि दिल्ली में 360 गांव हैं। वहां के लोग पहले लंगोट पहनकर जोर आजमाइश करते दिख जाते थे, अब ऐसा नहीं है। खेलने की जगह के लिए हर 4-6 गांव को जोड़कर एक इंडोर गेम का हॉल बनाएं।

देहात ने खूब खिलाड़ी दिए हैं। वहीं विधायक राजेश गुप्ता ने एनडीएमसी इलाके में डिवाइडर का रंग बदलने को लेकर भाजपा पर राजनीति का आरोप लगाया। जबकि एनडीएमसी में अब अरविंद केजरीवाल मुखिया हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 99-100 फीसदी कटऑफ पर चिंता व्यक्त की है। पंकज पुष्कर ने नियम 280 की चर्चा में कहा कि छात्र-छात्राएं हाई कटऑफ को लेकर मानसिक दबाव में हैं।

ऐसे में सरकार को विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने की तरफ तेजी से काम करना चाहिए। ढाई लाख छात्र दरवाजे पर हैं, सीटें सिर्फ 54 हजार हैं। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग सहारा है लेकिन दिक्कतें हैं। दिल्ली सरकार की सहायता वाले कॉलेज हैं, उनमें शाम की पाली शुरू करके सीटें बढ़ाई जाएं। दिल्ली सरकार के कॉलेजों में प्रबंध समिति तक नहीं हैं। सीटें 54 हजार हैं लेकिन हॉस्टल की सीटें सिर्फ 10 हजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed