फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla rajesh garg says MLAs don't want polls in delhi

केजरी को झटका, विधायक ने किया बड़ा खुलासा!

Tue, 12 Aug 2014 03:28 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
aap mla rajesh garg says MLAs don't want polls in delhi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग ने एक बार फिर अपने बयान से सबको चौंका दिया है। एक ओर जहां अरविंद केजरीवाल और पार्टी के दूसरे दिग्गज दिल्ली में चुनाव कराने के लिए मुहिम छेड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर गर्ग के बयान से इस अभियान की पोल पुलती नजर आ रही है।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर हुई रैली में केजरीवाल और उनके साथियों ने यह आरोप लगाया था कि भाजपा की वजह से दिल्ली की जनता चुनी हुई सरकार से वंचित है।

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया था कि भाजपा चुनाव कराने से भाग रही है और दिल्ली में जोड़तोड़ की सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। साथ ही ये दावा भी किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में चुनाव कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


केजरीवाल के इन दावों की पोल उनकी ही पार्टी के विधायक ने खोल दी है, जोकि पार्टी आलाकमान के लिए एक बड़ा झटका है।

क्या केजरीवाल सुन पाएंगे ये सच?

aap mla rajesh garg says MLAs don't want polls in delhi

ईटी के अनुसार, 'आप' विधायक राजेश गर्ग ने कहा कि पार्टी हाईकमान भले ही चुनाव कराने की रट लगा रहा हो लेकिन पार्टी के विधायक राजधानी में दोबारा चुनाव कराने पर सहमत नहीं हैं।

गर्ग ने दावा किया है कि पार्टी के 27 में से 25 विधायक चुनाव कराने के खिलाफ हैं। यही नहीं, भाजपा और कांग्रेस के विधायक भी चुनाव में नहीं जाना चाहते क्योंकि उन्हें अपनी सीट गंवाने का खतरा लग रहा है, लेकिन पार्टी हाईकमान के आगे बोलने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है।

हालांकि राजेश गर्ग ने यह भी कहा कि वह केजरीवाल की हर बात का समर्थन करते हैं और उनकी पार्टी पूरी तरह एकजुट है लेकिन चुनाव कराने के मुद्दे पर सभी विधायक राजी नहीं हैं।

तो इस बात से डर हैं AAP विधायक!

aap mla rajesh garg says MLAs don't want polls in delhi

रोहिणी से 'आप' विधायक राजेश गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की समस्याएं दूर करने और उनकी मदद करने के लिए बनाई गई थी न कि एक चुनाव के बाद दूसरा चुनाव लड़ने के लिए।

उन्होंने कहा कि दोबारा चुनाव होने पर करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च होंगे और उस पर भी यह साफ नहीं है कि चुनाव के बाद हमें पूर्ण बहुमत मिल ही जाएगा। ऐसे में अगर पार्टी दोबारा चुनाव के बाद कमजोर पड़ गई तो क्या होगा? गर्ग ने सवाल किया कि आखिर पार्टी हाईकमान क्या करने जा रहा है।

बता दें कि गर्ग ने ये बयान ऐसे समय पर दिया है जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव कराने की मांग करते हुए जनता का समर्थन जुटाने के लिए घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन

केजरीवाल का संदेश लेकर आएंगे वॉलंटियर

aap mla rajesh garg says MLAs don't want polls in delhi

आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर कैंपेन की शुरूआत बुधवार को होनी है जिसमें पार्टी के वॉलंटियर घर-घर जाकर केजरीवाल का संदेश आम जनता को बताएंगे कि दिल्ली में चुनाव कराना क्यों जरूरी है।

केजरीवाल ने जंतर मंतर में रैली के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि वह दिल्ली में चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर चुनाव न कराने का आरोप लगाया था लेकिन अब जब पार्टी के विधायक ही उनकी बात के खिलाफ बयानबाजी पर उतरने लगे हैं तो शायद ही वह जनता का भरोसा दोबारा जीत पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed