फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla raise placards in delhi assembly alleging bjp of 2500 crore scam

दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल- अगर 2500 करोड़ का घोटाला नहीं होता तो डॉक्टरों को मिल जाता वेतन

Fri, 18 Dec 2020 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Dec 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
aap mla raise placards in delhi assembly alleging bjp of 2500 crore scam
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर से
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार तक बढ़ा दिया गया। दूसरे दिन भी इसकी शुरुआत हंगामेदार रही। कार्रवाई शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर नगर निगम में 2500 करोड़ रूपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए सदन में बैनर लहराए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अपने भाषण के दौरान भाजपा पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के इतिहास का ये सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस के घोटालों से भी ज्यादा बड़ा है। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी नहीं कह रही है, बल्कि आप बाहर जाकर दस लोगों से पूछ लो तो वो भी कहेंगे कि नगर निगम में घोटाला है। अगर ये 2500 करोड़ बचाते तो डॉक्टरों और सफाई कर्मचारियों का वेतन पूरा दे पाते।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वह आगे बोले, लोग कह रहे हैं कि भाजपा का ये 2500 करोड़ का घोटाला कांग्रेस के कॉमनवेल्थ घोटाले से भी बड़ा है। 2500 करोड़ का ये घोटाला तो इस साल का है एक नगर निगम का है। अगर दस सालों का तीनों निगमों का हिसाब निकालेंगे तो वो हजारों करोड़ का घोटाला होगा।

निगम में लिंटर डालने में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता है। केजरीवाल ने दावा किया कोई भी मकान बनाए तो सिर्फ आरएसएस के लिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है वरना सभी को मकान का लिंटर डालते वक्त पैसे देने पड़ते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार है ये भाजपा भी मानती है। पिछले चुनाव के दौरान उन्होंने ये माना था कि सभी पार्षद भ्रष्ट हैं, इसलिए पार्टी नए उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है। सीएम ने कहा कि उदाहरण पेश करने के लिए दो-चार भ्रष्टाचारियों को जेल तो भेजना चाहिए था।


कुछ सालों में पार्षद की बड़ी-बड़ी गाड़ियां आ जाती हैं। ये 2500 करोड़ किसका था, अगर ये घोटाला नहीं होता तो सफाई कर्मचारियों उनका वेतन मिल जाता। अगर ये घोटाला नहीं होता तो कोविड के मुश्किल दौर में जिन डॉक्टरों ने लोगों की जान बचाई उनका तीन-चार महीने से रोका गया वेतन दे दिया गया होता।

इससे पहले आप विधायकों ने जो बैनर पकड़े हुए थे उस पर लिखा था कि भाजपा ने किया 2500 करोड़ का घोटाला, भाजपा वालों को जेल भेजो। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed