{"_id":"ef6d17f8aebe5f642a7860341ee1baf7","slug":"aap-mla-putting-pressure-to-withdraw-case-rape-survivor-alleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने लगाया आप MLA पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता ने लगाया आप MLA पर गंभीर आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक रेप पीड़िता ने आरोप लगाया है आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने उससे कहा कि वह अपना केस वापस ले ले।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रेप पीड़िता ने चिट्ठी लिखकर कस्तूरबा नगर के विधायक मदन लाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुझसे रेप के जुड़े मामले को वापस लेने के लिए कहा था।
पुलिस ने बताया कि वह इस मामले को लेकर विधायक से पूछताछ करेंगे।
यह मामला पिछले साल दिसंबर का है। जब पीड़िता ने एक शख्स पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इस मामले में अब चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। अब महिला ने इस मामले की जांच और जल्द से जल्द कोर्ट में ट्रायल शुरू करने की मांग की है।