{"_id":"5eb4aeccf916cf569a0f22c7","slug":"aap-mla-prakash-jarwal-absconding-in-doctor-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर खुदकुशी मामले में आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर खुदकुशी मामले में आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल फरार
Fri, 08 May 2020 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 May 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जरवाल
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी का देवली से विधायक प्रकाश जरवाल अपने घर से फरार हो गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस ने डॉक्टर राजेन्द्र सिंह भाटी खुदकुशी मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए विधायक को कई नोटिस दिए थे, मगर विधायक पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस बृहस्पतिवार सुबह विधायक को पकड़ने गई थी तो वह अपने घर से फरार थे। दूसरी तरफ डा. राजेन्द्र भाटी खुदकुशी मामले को नेबसराय थाना पुलिस से दक्षिण जिले की डीआईयू को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएएमएस डाक्टर राजेन्द्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डाक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें आप के देवली विधायक प्रकाश जरवाल का नाम था।
विज्ञापन
डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जरवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम तक विधायक के पिता व दो भाई संजय व अनिल से पूछताछ कर रही थी।