अपनी ही सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे 'आप' विधायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगावती तेवर झेल रही आम आदमी पार्टी रोज नई मुसीबतों का शिकार हो रही है। हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी पंजाब के दो सांसदों को निष्काशित कर चुकी है।
पार्टी में असंतोष का स्तर इतना बढ़ गया है कि खुद पार्टी के विधायक ने बगावती सुर अपनाते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ दिल्ली में सत्याग्रह शुरु कर दिया।
तिमारपुर के विधायक पंकज पुष्कर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र संगम विहार में सत्याग्रह पर बैठ गए। उनका आरोप है कि संगम विहार और वजीराबाद जैसी अनाधिकृत कालोनियों में सुविधाओं की बेहद कमी है और सरकार इसके विकास के लिए कुछ नहीं कर रही है।
पंकज ने कहा कि संगम विहार की कच्ची बस्तियों के विकास के लिए सरकार ने एक भी पैसा खर्च नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं।
इस मामले को विधानसभा में भी उठा चुके हैं लेकिन उनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसके बाद उन्हें सत्याग्रह का फैसला लेना पड़ा।
पहले भी कर चुके हैं बगावत
बता दें कि पंकज पुष्कर पहले भी पार्टी के खिलाफ काफी कुछ बोलते रहे हैं। माना जाता है कि वह आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव के समर्थक हैं और पार्टी से इनके निष्कासन के बाद से ही लगातार केजरीवाल सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं।
पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को लेकर वह पहले ही पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं। पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने साफ कहा था कि योगेंद्र यादव औ प्रशांत भूषण ऐसे ही मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।