{"_id":"579c75594f1c1bf56e21e9bb","slug":"aap-mla-naresh-yadav-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में आप विधायक नरेश यादव को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में आप विधायक नरेश यादव को मिली जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
आप एमएलए नरेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरान की बेअदबी के आरोपी दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को ज़मानत मिल गई है। नरेश यादव को संगरूर के सेशंस कोर्ट से ज़मानत मिली है।
विज्ञापन
पंजाब पु्लिस ने विधायक नरेश यादव को 24 जुलाई को दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ़्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था।
विज्ञापन
नरेश यादव पर 24 जून को पंजाब के मलेर कोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और हिंसा भड़काने का आरोप है। नरेश यादव इसे साज़िश बता रहे हैं। उनका कहना था कि जब वह पूछताछ के लिए तैयार थे, तो फिर गिरफ्तारी क्यों?
विज्ञापन
दरअसल, इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके विजय नाम के शख्स ने पुलिस को बताया था कि हिंसा भड़काने के लिए नरेश यादव ने उसे एक करोड़ रुपये का ऑफ़र दिया था।