फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla naresh balyan commented on delhi chief secretary assault case

केजरीवाल की मौजूदगी में AAP विधायक ने कहा- अधिकारियों की घूसखोरी को बंद कर दी है इसलिए ये लोग..

Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
aap mla naresh balyan commented on delhi chief secretary assault case
naresh balyan

दिल्ली में नौकरशाही व चुनी हुई सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक ने विवादित बयान दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मौजूदगी में विधायक नरेश बाल्यान ने अधिकारियों को धमकी दी कि ऐसे अधिकारियों को मारना चाहिए, ठोकना चाहिए, जो काम नहीं कर रहे।

अहम यह है कि बयान के बाद में लोगों को संबोधित करने उठे केजरीवाल ने भी इस पर कोई सफाई नहीं दी। उलटे उन्होंने कहा कि वह दिल्लीवालों का काम कराने के लिए वह अधिकारियों, उपराज्यपाल, भाजपा व कांग्रेस से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उत्तम नगर इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें नरेश बाल्यान ने अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीफ सेक्रेटरी ने झूठा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार ने उनकी घूसखोरी बंद कर दी है तो..

aap mla naresh balyan commented on delhi chief secretary assault case
kejriwal - फोटो : ANI

विधायक नरेश बाल्यान ने कहा ‘ऐसे अधिकारियों को मारना चाहिए, ठोकना चाहिए। जो आम आदमी के काम को रोक कर बैठे हैं, ऐसे अधिकारियों के साथ यही सलूक होना चाहिए।’

नरेश बाल्यान ने कहा कि पहले अधिकारी किसी काम को पूरा करने के लिए घूस लेते थे, मगर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने उनकी घूसखोरी को बंद कर दी है इसलिए ये लोग तीन दिन का काम पूरा करने में महीने लगा दे रहे हैं।

वहीं, बाद में बोलने के लिए उठे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धोबी समाज के लिए उन्होंने दो महीने पर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे कैबिनेट में पास होना है। लेकिन इसकी फाइल कभी इधर तो कभी उधर घूम रही है।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, पहले तो अधिकारी काम नहीं करते। ऊपर से उनको कुछ कह दो तो बुरा मान जाते हैं। दिल्लीवालों का काम कराने के लिए कभी अधिकारियों से तो कभी उपराज्यपाल, भाजपा व कांग्रेस से लड़ना पड़ता है। इस मौके पर उन्होंने बीते तीन सालों के कामों पर अपनी पीठ भी थपथपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed