{"_id":"5ae7fcdb4f1c1b6e098b73df","slug":"aap-mla-mohammad-ishraq-injured-in-raod-accident-at-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल हुए आप विधायक मोहम्मद इश्राक, मैक्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल हुए आप विधायक मोहम्मद इश्राक, मैक्स में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 01 May 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
aap mla mohammad ishraq
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीलमपुर के आप विधायक मोहम्मद इश्राक समेत दो लोग रविवार देर रात दिल्ली उस्मानपुर में सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें वैशाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप विधायक को कॉलर बोन (शोल्डर) में चोट लगी है। अस्पताल में इमरजेंसी से उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल के पीआरओ जतिन ने बताया कि रविवार रात साढ़े 12 बजे बाइक पर दिल्ली सीलमपुर के विधायक मोहम्मद इश्राक और खलील अहमद चोटिल अवस्था में आए थे। किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। खलील को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। पीआरओ जतिन की मानें तो विधायक मोहम्मद इश्राक को कॉलर बोन (शॉल्डर) में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
डॉ हेमंत गुप्ता ने उनकी रिपोर्ट को देखा और टेस्ट के बाद इलाज शुरू कर दिया। सुबह 12 बजे तक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। इसके बाद उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं पड़ी है।