अस्पताल में घुसकर आप MLA की गुंडागर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने सोमवार रात दिल्ली के जीटीवी अस्पताल के मारपीट की। वह रात करीब दो बजे अस्पताल में पहुंचे थे। इस वजह से गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया था।
गार्ड के रोकने पर विधायक भड़क गए और गार्ड की पिटाई कर दी। अस्पताल प्रशासन उनके इस व्यवहार से काफी दुखी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इलाके के थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
'विधायक हूं पहचानते नहीं हो'
दिल्ली के कोंडली विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक मनोज कुमार को जब रात में अस्पताल जाने से गार्ड ने रोका तो वे अपने विधायक होने का रौब झाड़ने लगे। मनोज ने गार्ड को डांटते हुए कहा कि विधायक हूं पहचानते नहीं हो। इसके बाद दोनों में कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई।
गौरतलब है कि आप विधायक पहले भी अपने पद का रौब झाड़ते रहे हैं। इससे पहले केजरी सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के सामने अपने पद का रौब दिखाया था।