फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla kapil mishra said he would ask people to write urdu on wall

'मैं ख़ुद उर्दू लिखवाऊंगा, देखें कौन रोकता है'

Wed, 25 May 2016 03:05 PM IST
दिलनवाज़ पाशा/बीबीसी, नई दिल्ली
दिलनवाज़ पाशा/बीबीसी, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
aap mla kapil mishra said he would ask people to write urdu on wall
- फोटो : BBC

दिल्ली में एक दीवार पर सरकार की इजाज़त से उर्दू शायरी लिखने वाले दो कलाकारों की पेंटिंग उन्हीं से पुतवाने और उनसे स्वच्छ भारत अभियान लिखने पर मजबूर करने का मामला गरमा गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्र ने कहा है कि वो ख़ुद जाकर उस दीवार पर उर्दू में वॉल पेंटिंग करवाएंगे जहाँ कथित आरएसएस कार्यकर्ताओं ने ऐसा करने से रोका था।
विज्ञापन


बीबीसी से बातचीत में कपिल मिश्र ने कहा, "मैं ख़ुद वहां जाउंगा, उर्दू में पेटिंग करवाऊंग, देखते हैं कौन रोकने आता है।"
कपिल मिश्र ने कहा, "दिल्ली ने भाजपा और आरएसएस की कट्टर विचारधारा को नकार दिया है और ये लोग इसी लिए बौखलाए हुए हैं।"

19 मई को दिल्ली सरकार की अनुमति से सरकारी दीवार पर एक विदेशी और एक भारतीय कलाकार उर्दू की शायरी लिख रहे थे.
कलाकारों ने आरोप लगाया था कि आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों ने न सिर्फ़ उनकी पेटिंग पुतवा दी बल्कि उन्हें उस पर स्वच्छ भारत अभियान लिखने को मजबूर किया।



मंत्री कपिल मिश्र ने कहा, "मैं उर्दू पेटिंग के साथ दीवार पर वो पोस्टर भी चिपकवाऊंगा जो मोदी जी ने उर्दू में ट्वीट किया था।"

उन्होंने पूछा, "मोदी उर्दू लिखें तो ठीक और लोग लिखें तो विरोध, ये कौन सी संस्कृति है जो ये लोग दिल्ली में लाना चाहते हैं।"

मिश्र ने कहा, "उर्दू ऐसी ज़बान है जो दिल्ली में पैदा हुई और फिर दुनियाभर में फैली। ये लोग जो हिंदू धर्म की रक्षा की बात कर रहे हैं इन्हें हिंदू धर्म की जानकारी ही नहीं है। मैं भी हिंदू हूँ और मुझे नहीं लगता कि मेरा धर्म इतना कमज़ोर है जो उर्दू देखकर ही डर जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed