फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA joins BJP

चुनाव के ऐन पहले AAP को करारा झटका

Sun, 07 Dec 2014 04:18 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA joins BJP

दिल्ली के अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अशोक चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल राजपाल भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन


अशोक चौहान ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता चौधरी प्रेम सिंह को शिकस्त दी थी। प्रेम सिंह पिछले 55 साल से अंबेडकर नगर सीट पर लगातार जीतते आ रहे थे। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी खुशी राम चुनार तीसरे स्थान पर रहे थे। यह कयास लगाया जा रहा है कि चौहान को भाजपा टिकट दे सकती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा इशारों-इशारों में उनके टिकट की दावेदारी मजबूत होने की बात भी करते दिखे। शनिवार को भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद चौहान ने आम आदमी पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस वजह से ‘आप’ से जुड़े थे, अब उस पार्टी में वैसा कुछ भी शेष नहीं है। कुछ खास लोगों ने पार्टी को घेर रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने वादे को भूल चुकी है। टिकट मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला भाजपा आलाकमान करेगा।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कुछ लोगों का गिरोह है और जो ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है। चौहान ने चौ. प्रेम सिंह जैसे कद्दावर नेता की सीट पर कब्जा किया है। उन्हें भाजपा में पूरा सम्मान मिलेगा।

भाजपा पर लगा चुके हैं खरीदने का आरोप

AAP MLA joins BJP

दिल्ली के अंबेडकर नगर से कांग्रेस के चौधरी प्रेम सिंह जैसे दिग्गज को हराने के बाद केजरीवाल के आंखों का तारा बने अशोक चौहान ने शनिवार को बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को बड़ा झटका दे  दिया है। हालांकि पार्टी का दावा है कि उनके जाने से पार्टी को नुकसान नहीं होगा। पार्टी ने पहले ही उनका टिकट काटने का मन बना लिया था। करीब 15 दिन पहले उन्हें इसकी अनौपचारिक सूचना भी दे दी गई थी। पर्यवेक्षकों के रिपोर्ट व उनकी गतिविधियों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया था।

विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी अभी तक अपने तीन विधायकों को खो चुकी है। पहले बिन्नी को पार्टी ने बाहर निकाला, फिर विधायक एमएस धीर और शनिवार को अशोक चौहान पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। यही नहीं भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल भी उठा दिया है।

पार्टी के एक नेता का दावा है कि दो विधायकों को लेकर गोवा जाने के बाद से पार्टी ने अशोक चौहान को हटाने का मन बना लिया था। वहीं, आम आदमी पार्टी का का कहना है कि चौहान के  खिलाफ  क्षेत्र की जनता ने गंभीर शिकायतें की थी। शिकायतों की जांच की गई थी, जिसमें से कुछ सही भी पाई गई हैं। पार्टी की जिला इकाई ने उन्हें टिकट नहीं देने की वकालत की थी।

अशोक  चौहान जिस भाजपा में वह शामिल हुए हैं, उसी पर सितंबर माह में उन्होंने खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया था। जब उनसे इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  बीती बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कुल पांच छह लोगों की चलती है। वह हम लोगों से नौकर की तरह व्यवहार किया जाता है। चौहान ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने दम पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed