{"_id":"580747db4f1c1b726b704463","slug":"aap-mla-gulab-singh-yadav-has-been-granted-bail-by-dwarka-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से गिरफ्तार आप विधायक गुलाब सिंह को बेल, कोर्ट ने कहा- बेमतलब है जेल में रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से गिरफ्तार आप विधायक गुलाब सिंह को बेल, कोर्ट ने कहा- बेमतलब है जेल में रखना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
गुलाब सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप विधायक को गुजरात से गिरफ्तार कर दिल्ली लाए जाने के बाद आज द्वारका कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए उन्हें बेल दे दी। कोर्ट ने बेल देते हुए कहा कि गुलाब सिंह को जेल में रखने का कोई मतलब नहीं है और इससे कोई भी मकसद पूरा नहीं होता।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह को रविवार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। गुलाब सिंह पर दिल्ली में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
विज्ञापन
गुलाब सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक हफ्ते के गुजरात दौरे के पहले दिन ही की गई थी। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
केजरीवाल की रैली से ठीक पहले गुलाब सिंह की गिरफ्तारी को राजनीतिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा था। गौर करने वाली बात है कि गुलाब सिंह आप के गुजरात के सह-प्रभारी भी हैं।
गुलाब सिंह को कोर्ट से राहत मिलने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हमें परेशान कर रही है क्योंकि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है।
Gulab gets bail today. FIR agnst Imran quashed by Del HC yesterday. What purpose is srved? Centre harassing us bcoz Del govt doing gud work
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 19, 2016
केजरीवाल ने पहले ही जाहिर की थी गिरफ्तारी की आशंका
असल में गुलाब सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उनके एक और विधायक के खिलाफ फर्जी मामला बनाकर गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल भी किया था कि क्या 16 अक्टूबर को गुजरात में आप की रैली से पहले गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।
हालांकि वारंट जारी होने के बाद ही गुलाब सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि फिलहाल वो पार्टी के काम से गुजरात में हैं और 18 अक्टूबर को वो पुलिस की पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया।
केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल भी किया था कि क्या 16 अक्टूबर को गुजरात में आप की रैली से पहले गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।
हालांकि वारंट जारी होने के बाद ही गुलाब सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि फिलहाल वो पार्टी के काम से गुजरात में हैं और 18 अक्टूबर को वो पुलिस की पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया।