फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla from India chosen for International Visitor Leadership Program ran by US Government

अमेरिका का निमंत्रण पाने वाले इकलौते MLA बने 'आप' नेता

Tue, 01 Mar 2016 05:40 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
aap mla from India chosen for International Visitor Leadership Program ran by US Government

आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विट अकाउंट पर आप विधायक की प्रशंसा करने वाला एक ट्वीट पोस्ट करते हुए बताया है कि अमेरिकी सरकार ने भारत के एकमात्र विधायक को अमेरिका आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


ट्वीट के मुताबिक अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आप विधायक आदर्श शास्त्री को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी ने विधायक की प्रशंसा करते हुए लिख है कि आदर्श एक मात्र भारतीय विधाय हैं जिन्हे इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बुलाया गया है। हालांकि इस बारे में आदर्श शास्त्री ने ही सबसे पहले ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक आदर्श शास्त्री दिल्ली विधानसभा में द्वारका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के परिवार से हैं।

करोड़ो के पैकेज की नौकरी छोड़ शुरु की राजनीति

aap mla from India chosen for International Visitor Leadership Program ran by US Government

एमबीए करने के बाद 17 साल तक मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले आदर्श शास्‍त्री राजनीति में आने से पहले दुनिया की नामी कंपनी एप्पल में एक करोड़ से ज्यादा के पैकेज पर काम कर रहे थे।

दिल्ली में सेंट कोलंबस स्कूल और हिंदू कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद आदर्श ने दिल्ली के ही लाल बहादुर शास्‍त्री इंस्टीट्यट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पर लग गए।

जहां आदर्श के दादा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं वही उनके पिता अनिल शास्‍त्री भी वित्त मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed