अपहरण और हत्या में मिला 'आप' कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में फाइनेंसर को अगवा कर उसकी हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक का कनेक्शन सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली की इस अपहरण और फिर हत्या के मामले में आप के किराड़ी विधायक ऋतुराज झा का नाम सामने आ रहा है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को एक फाइनेंस में ऑफिस में 8-10 हथियारबंद घुस आए और तोड़फोड़ व चाकूबाजी के बाद फाइनेंसर गुरदास को अगवा कर ले गए।
विधायक ने किया इनकार
इस मामले अब सामने आया है कि गुरदास की हत्या कर दी गई है जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज झा का भी कनेक्शन सामने आ रहा है।
इस बारे में जब ऋतुराज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी गुरदास के मौत की खबर आज ही मिली है और इस मामले में उनका कोई कनेक्शन नहीं है।
उन्होंने मामले में पूरी जांच कराने की भी बात कही। शुक्रवार को कुछ बदमाश गुरदास को उसके ऑफिस से ही अगवा कर और उसके पार्टनर बसंत कुमार को घायल कर गए थे।