फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA close student showed awe at the police

आप MLA के करीबी छात्र ने पुलिस पर झाड़ा रौब

Thu, 24 Dec 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Dec 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
AAP  MLA close student showed awe at the police

आम आदमी पार्टी के विधायक का करीबी बताकर रौब दिखाने वाले एक छात्र की कार को नॉलेज पार्क पुलिस ने सीज कर दिया। नो पार्किंग जोन में खड़ी कार के दस्तावेज मांगने पर छात्र पुलिस पर विधायक के नाम का धौंस जमाने लगा। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी।

विज्ञापन


साउथ दिल्ली का रहने वाला एक छात्र नॉलेज पार्क के लॉयड लॉ कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रहा है। वह बुधवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर वैगनआर कार में बैठा था।
विज्ञापन


गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच कार को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने छात्र से पूछताछ करनी चाही तो वह दिल्ली के आम आदमी पार्टी के एक विधायक का करीबी होने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस पर रौब झाड़ा। वह फोन पर विधायक से बात कराने लगा। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी संदीप वर्मा ने बताया कि कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। उसने कार को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया था। उसके कागजात पूरे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed