आप MLA के भाई पर एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। द्वारका दिल्ली से आम आदमी पार्टी की विधायक भावना गौड़ के भाई पर पालम विहार निवासी एयरहोस्टेस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
सेक्टर 51 महिला थाना पुलिस ने एयरहोस्टेस के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एयरहोस्टेस ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में ये आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि दिल्ली के द्वारका से आप विधायक भावना गौड़ के भाई क्षितिज उसे शादी का झांसा देकर कई माह से दुष्कर्म कर रहा था।
पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि भावना का भाई क्षितीज पिछले साल नवंबर में गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब भाग गया।
मेडिकल चेकअप के बाद दर्ज हुआ केस
दुष्कर्म का मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुडग़ांव में दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि भावना पर भी फर्जी डिग्री रखने का मामला भी चल रहा है।
शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने एयरहोस्टेस का मेडिकल चेकअप कराने व अदालत में बयान दर्ज कराने के साथ छानबीन शुरू कर दी है।
मामले में एसीपी सदर धारणा यादव के अनुसार एयरहोस्टेस के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।