फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP mla beaten an engineer in delhi

आप विधायक की गुंडागर्दी, सरेआम इंजीनियर को पीटा

Wed, 29 Apr 2015 03:02 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
AAP mla beaten an engineer in delhi

सरकार में आते ही आम आदमी पार्टी के मंत्री ही नहीं उनके विधायक तक अपनी धौंस दिखाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते।

विज्ञापन


ताजा मामला मंगलवार का है जब आप के एक विधायक ने साउथ कार्पोरेशन के जूनियर इंजीनियर को पीट दिया। तिलक नगर विधान सभा सीट से आप के विधायक जरनैल सिंह पर जूनियर इंजीनियर अजहर मुस्तफा ने आरोप लगाया है कि वह कृष्णा पार्क में एक अवैध निर्माण गिराने गए थे।

इस दौरान आप विधायक जरनैल सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो जूनियर इंजीनियर को विधायक और उनके साथियों ने पीटना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


इंजीनियर मुस्तफा ने कहा कि हमें इस इलाके में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं जिसे रोकने के लिए हम पुलिस लेकर वहां पहुंचे थे। हमारे पास सारे जरूरी कागजात भी थे जिसे हमने विधायक को दिखाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आप विधायक?

AAP mla beaten an engineer in delhi

कागजात दिखाने के बावजूद विधायक ने हमें काम रोकने और ऐसा न करने पर पीटने की धमकी दी। जब इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने हमें पीटना शुरु कर दिया।

इस मामले में जरनैल ‌सिंह का कहना है कि ये सारे आरोप बकवास हैं। उन्होंने कहा कि कृष्‍णा पार्क एक वैध कॉलोनी है। यहां पचास के करीब इमारतों का निर्माण हो रहा है। लेकिन इंजीनियर कुछ इमारतों को चुन कर उन्हें गिराना चाहते हैं।

जरनैल का आरोप है कि मकान मालिकों को गिराने से पहले कोई नोटिस तक नहीं भेजा गया और वह बुलडोजर के साथ मकानों को गिराने पहुंच गए।

इंजीनियर पर लगाया महिला कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप

AAP mla beaten an engineer in delhi

आप विधायक का आरोप है इस दौरान इंजीनियर ने महिला लेबर्स के साथ बदसलूकी भी की। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की पुलिस में शिकायत भी करेंगे।

हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए साउथ दिल्ली के मेयर सुभाष आर्य ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है। उनका कहना है किसी को भी कानून व्यवस्‍था अपने हा‌थ में लेने का अधिकार नहीं है।

अगर अधिकारी अपना काम कानूनी ढंग से कर रहा था तो किसी नेता को यह अधिकारी नहीं है कि उसके काम में बाधा पैदा करे। मेयर का कहना है कि मौके पर पुलिस और जनता भी मौजूद थी इसके बावजूद एक अधिकारी को पीटा गया।

बता दें कि दिल्ली में नेताओं द्वारा सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जनवरी में वार्ड नंबर 188 के भाजपा पार्षद ने अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे एक इंजीनियर को भी भरी भीड़ में इसी तरह पीट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed