फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP ‍MLA Amanatullah Khan attacks on kumar vishwas, kejriwal defends him

AAP MLA ने विश्वास पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, केजरीवाल बोले-वो मेरे भाई

Mon, 01 May 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA Amanatullah Khan attacks on kumar vishwas, kejriwal defends him

नगर निगम चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के अंदर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य और विधायक अमानतुल्लाह खान ने वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


हालांकि, अमानतुल्लाह का बयान आने के थोड़ी देर बाद ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास को अपना छोटा भाई बताते हुए दोनों के बीच दरार डालने वालों को पार्टी का दुश्मन तक करार दिया है।
विज्ञापन


अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास आप पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह अपने घर विधायकों को बुलाकर खुद को संयोजक बनवाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमानतुल्ला यहीं नहीं रूके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संभव न होने पर सब भाजपा में चले चलो। बीजेपी हर एक विधायक को 30 करोड़ रुपये देने का तैयार है।

बीजेपी के इशारे पर हो रही साजिश

AAP MLA Amanatullah Khan attacks on kumar vishwas, kejriwal defends him
सिसोदिया-केजरीवाल

अमानतुल्ला ने आरोप लगाया कि यह साजिश बीजेपी के इशारे पर हो रही है। इस काम के लिए विश्वास ने चार विधायकों को लगा रखा है। यही टीम बाकी विधायकों को विश्वास के घर ले जा रही है।

अमानतुल्ला के मुताबिक, यह बात आप के विधायकों ने उन्हें बताई है। शनिवार को एक मंत्री के यहां चारों विधायको की बैठक भी हुई थी। मीडिया में अमानतुल्ला का बयान आने के बाद एक बार फिर आप में तूफान मच गया।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मामले को शांत करने की कोशिश की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुमार विश्वास उनके छोटे भाई हैं। कुछ लोग दोनों के बीच दरार दिखा रहे हैं। ऐसे लोग पार्टी के दुश्मन हैं। वो बाज आएं। उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed