फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aap MLA Alka Lamba fined of ten thousand rupees.

विधायक अलका लांबा भरेंगी दस हजार का जुर्माना

Fri, 22 May 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 May 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
Aap MLA Alka Lamba fined of ten thousand rupees.

हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी की मानहानि याचिका के मामले में देरी से जवाब दाखिल करने पर आप विधायक अलका लांबा पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट संयुक्त रजिस्ट्रार नीरा भरिहोक के समक्ष सुनवाई तय थी। बिन्नी के वकील राहुल राज मलिक ने बताया कि अलका लांबा ने 136 दिन देरी से जवाब दाखिल किया है।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने अलका पर 10 हजार रुपये जुर्माना कर उनके द्वारा देरी से पेश जवाब को स्वीकार कर लिया। हाल ही में अदालत ने मनोज कुमार, राजू धिनगान और वंदना कुमारी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या था मामला?

Aap MLA Alka Lamba fined of ten thousand rupees.

 न्यायमूर्ति मनमोहन ने बिन्नी की याचिका पर 28 अक्तूबर को सभी को जवाब दाखिल करने को कहा था। लक्ष्मी नगर से पूर्व विधायक बिन्नी ने मानहानि याचिका में सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दिलवाने का भी आग्रह किया है।

अल्का लांबा ने बिन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बिन्नी ने फेसबुक के जरिये उन पर घर में सैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। बिन्नी ने कहा था कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर इस प्रकार की बातें की हैं।

उन्होंने पहले ही पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और लांबा ने भी बिना आधार के उन पर मुकदमा दर्ज करवाकर उनकी प्रतिष्ठा नष्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed