फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla accused of taking money for election ticket

आप विधायक ने चुनाव में टिकट दिलाने के लिए मांगे पैसे

Fri, 13 Nov 2015 10:05 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
aap mla accused of taking money for election ticket

कृष्णा नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक एसके बग्गा पर कथित रूप से नगर निगम चुनाव में टिकट दिलाने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा है। आरोप आप के ही स्थानीय कार्यकर्ता राजू सचदेवा ने लगाया है।

विज्ञापन


सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत भी की है। दूसरी तरफ बग्गा ने पूरे मामले को वेबुनियाद बताते हुए शिकायतकर्ता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

राजू सचदेवा का आरोप है कि बग्गा ने 2017 के निगम चुनाव में टिकट दिलाने के लिए पैसे की मांग की थी। इसकी एक ऑडियो क्लिप भी उसके पास है।

पुलिस आयुक्त से की शिकायत

aap mla accused of taking money for election ticket

चुनाव के दौरान बग्गा ने उनके काम से खुश होकर निगम चुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया था लेकिन विधायक बनने के बाद उनके तेवर बदल गए। दूसीर तरफ विधायक एसके बग्गा का कहना है कि सचदेवा इलाके में बदनाम है।

इसकी जानकरी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को है। ऑडियो क्लिप के बारे में विधायक ने बताया कि गीता कॉलोनी की एक घटना में मृतक बच्ची के घरवालों को दो लाख रुपये देने की बात सचदेवा ने खुद ही कही थी।

बातचीत में वह वही पैसा देने की बात कर रहे थे। बग्गा ने बताया कि एक ऑडियो क्लिप उनके पास भी है। इससे साफ हो जाता है कि सचदेवा ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। राजू सचदेवा के खिलाफ गीता कॉलोनी थाने में उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed