फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Minister Gopal Rai held resolution meeting in delhi Lok Sabha Elections 2024

Delhi: आप मंत्री बोले- केजरीवाल ने फ्री बिजली, पानी, शिक्षा समेत कई सुविधाएं दीं, वक्त आ गया है कर्ज उतारने क

Tue, 07 May 2024 10:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 07 May 2024 10:32 PM IST
सार

आप मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, महिलाओं के लिए बस में सफर समेत कई सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया है। अब दिल्ली की जनता अपना धर्म निभाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
AAP Minister Gopal Rai held resolution meeting in delhi Lok Sabha Elections 2024
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर और मेहरौली विधानसभा में 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन के तहत संकल्प सभा की। यहां से इंडिया गठबंधन के आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित सभा में भारी तादात में मौजूद लोगों ने 'जेल का जवाब वोट से' देने की शपथ ली।

विज्ञापन


इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, महिलाओं के लिए बस में सफर समेत कई सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया है। अब दिल्ली की जनता अपना धर्म निभाने के लिए तैयार है। 25 मई को लोग अपने वोट की ताकत से भाजपा की सत्ता की ताकत का मुकाबला करेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों ने दो बार वोट देकर भाजपा का सांसद बनाया, लेकिन कोई काम करने नहीं आया। इसलिए लोग नराज हैं। संकल्प सभाओं में आ रही भीड़ बता रही है कि दिल्लीवाले इस बार काम करने वाला सांसद चुनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में किसको वोट देना चाहिए, इस पर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली में 25 मई को होने वाले चुनाव में फैसला होगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। भाजपा ने दस साल में दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज फिर भाजपा के प्रत्याशी और नेता आपके बीच आ रहे हैं। जब लोग उनसे उनका काम पूछते हैं तो भाजपाई कहते हैं कि अबकी बार 400 पार। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। किसानों पर लाठी क्यों बरसाई तो उसका जवाब नहीं है। महिला पहलवानों के साथ दरिंदगी करने वाले के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया। भाजपाई कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार और देश के लोग कह रहे हैं कि अबकी बार भाजपा की हार। अब जनता सवाल पूछने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तानाशाही के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस-आप
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा की हार इसलिए कह रही है, क्योंकि भाजपा को दिल्लीवालों ने वोट देकर सांसद बनाया, लेकिन कोई काम करने नहीं आया। इसलिए लोग नराज हैं। इसलिए लोग काम करने वाला सांसद चाहते हैं। भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव इसलिए जीत जाती थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती थी और वोट बंट जाता था। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इस बार वोट बंटने वाला नहीं है और इंडिया गठबंधन जीतने वाला है। भाजपा वाले कहते हैं कि केजरीवाल को जेल में इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि ये भ्रष्टाचार करते हैं। लेकिन पूरे देश में अगर किसी नेता की ईमानदारी का उदाहरण दिया जाता है तो उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। जो भी पैसा आता है, अरविंद केजरीवाल जनता की सेवा में लगा देते हैं। 

काम करने वाले मुख्यमंत्री को मोदी सरकार ने जेल में डाला
गोपाल राय ने कहा कि आज पूरे दिल्ली को 24 घंटे और फ्री बिजली, पानी मिलती है। सीएम केजरीवाल ने अच्छे स्कूल, अस्पताल बनाए। महिलाओं का बस में यात्रा फ्री कर दी। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराया। अब हर महिला को एक हजार रुपये महीना देने का इंतजाम किया है। पहले कभी किसी मुख्यमंत्री ने इतना काम नहीं किया है। काम करने वाले मुख्यमंत्री को पीएम मोदी की सरकार ने जेल में डाल दिया। कोई सबूत और एफआईआर भी नहीं है, फिर भी वो तिहाड़ जेल में हैं। मोदी जी ने यह अन्याय क्यों किया? मोदी जी को भी दिल्ली की जनता ने दस साल काम करने का मौका दिया और अरविंद केजरीवाल को भी दिया। दोनों जनता के बीच आते और जनता बताती कि किसका काम अच्छा है। लेकिन मोदी जी ने चुनाव के बीच में उठाकर जेल में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि लाखों लोगों के वोट से चुने गए दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आज अरविंद केजरीवाल के परिवार को मिलने की अनुमति नहीं देते हैं। इंसुलिन तक रोक दी। यह अत्याचार दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

अब अरविंद केजरीवाल के लिए लड़ने और उनका कर्ज चुकाने का वक्त आ गया
गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों ने बहुत काम किया है। अब अरविंद केजरीवाल के लिए लड़ने और उनका कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। अरविंद केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया है, 25 मई को दिल्ली की जनता को अपना धर्म निभाना है। इसके लिए दिल्ली की जनता तैयार है। गोपाल राय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप घर-घर जाइए और अपने रिश्तेदारों को फोन करके इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील की कीजिए। अब सबको मोर्चा संभालना है। अब दिल्ली की जनता को यह लड़ाई लड़ना है और जीतना है। उनके पास सत्ता के अहंकार की ताकत है तो दिल्लीवालों के पास भी वोट की ताकत है। बाबा साहब ने सबके वोट की कीमत एक बराबर दी है। 25 मई को भाजपा की सत्ता की ताकत से हमारे वोट की ताकत से मुकाबला होगा। पहले भी सत्य जीता है और आगे भी सत्य की जीत होगी। 


इस तानाशाह सरकार को अपने वोट से जवाब देंगे
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। दस साल से छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, आदिवासी मोदी सरकार की तानाशाही से परेशान थे, वो सब लोग अपने वोट से जवाब दे रहे हैं। दिल्ली में जिस तरह से इन्होंने चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया, दिल्ली की जनता में ज्यादा आक्रोश है। लोग इस तानाशाही का मुकाबला 25 मई को अपने वोट से करने की तैयारी कर रहे हैं। आज संकल्प सभा में बड़ी तादात में लोग इकट्ठा हुए। यह इस बात से दर्शा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से लोग काम करने वाला सांसद चुनने जा रहे हैं और इस तानाशाह सरकार को अपने वोट से जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed