फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP member held with unauthorised advertising material

'आप' की अवैध प्रचार सामग्री जब्त

Mon, 07 Apr 2014 03:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Apr 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
AAP member held with unauthorised advertising material

गुड़गांव में अवैध तरीके से ले जायी जा रही प्रचार सामग्री को गाड़ी सहित प्रशासन ने रविवार को जब्त कर दिया।

विज्ञापन


सोहना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी विवेक कालिया ने बताया कि यह प्रचार सामग्री आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ले जा रहे थे। इसे ले जाने का उनके पास कोई वैध अनुमति पत्र नहीं था। यह सामग्री ऑल्टो गाड़ी एचआर एयू-9756 में मौजूद थी।

रविवार की दोपहर को पंप्लेट और पोस्टरों से भरी गाड़ी पकड़ी गई। इस गाड़ी को सोहना क्षेत्र में लगाई गई फ्लाइंग टीम नंबर-2 ने पकड़ा। इस टीम के हेड सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता तरुण अग्रवाल थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुरादनगर में पकड़ा गया चार करोड़ कैश
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की जांच के दौरान पाया गया कि उनके पास सहायक रिटर्निंग अधिकारी सोहना का आवश्यक परमिट नहीं था। इसलिए इस वाहन को जब्त करके सोहना थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है।


सोहना के एसडीएम विवेक कालिया ने बताया कि इस वाहन के पास सहायक रिटर्निंग अधिकारी गुड़गांव दक्षिणी का परमिट नहीं था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन बाइकर्स, 1000 युवक दबोचे

गौरतलब है कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम नंबर-2 ने सुबह भी दो वाहनों को अनाधिकृत रूप से प्रचार करते हुए पकड़ा था जिनके पास सहायक रिटर्निंग अधिकारी सोहना का आवश्यक परमिट नहीं था।

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी शेखर विद्यार्थी ने कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई स्तर की जांच प्रणाली लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed