फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP may win delhi election 2015: survey

दिल्ली में बनेगी AAP की बहुमत वाली सरकार: सर्वे

Wed, 04 Feb 2015 12:59 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
AAP may win delhi election 2015: survey

एक के बाद एक आ रहे आखिरी ओपिनियन पोल के नतीजे आम आदमी पार्टी के खेमे में उत्साह भर रहे हैं। हालिया इंडिया टुडे-सिसेरो के सर्वे में आप को बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

विज्ञापन


ओपिनियन पोल के मुताबिक अबकी आप को 38 से 46 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा को 19 से 25 सीटें ही मिलेंगी, वहीं कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


फाइनल आपिनियन पोल के अनुसार आप को 43.5 फीसदी वोट मिलेंगे। जबकि भाजपा को 35.5 फीसदी और कांग्रेस को 13 फीसदी वोट डाले जाएंगे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी 8 फीसदी वोट शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनावों को लेकर इंडिया टुडे-सिसेरो ने यह सर्वे 30 जनवरी से 2 फरवरी के बीच दिल्ली के 70 विधानसभाओं के 210 पोलिंग बूथों के 3972 लोगों पर किया गया।

बेहतर सीएम कौन है? केजरीवाल या किरण बेदी

AAP may win delhi election 2015: survey

दिल्ली के 44 फीसदी लोग आज भी मानते हैं कि आप प्रमुख अर‌विंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के ‌लिए सबसे अधिकर उपयुक्त हैं, जबकि 35 फीसदी लोग भाजपा की किरण बेदी को भी सीएम पद के लिए उपयुक्त मानते हैं। वहीं 12 फीसदी लोग कांग्रेस के अजय माकन को भी दिल्ली सीएम के लिए उपयुक्त बता रहे हैं।

वहीं इस सवाल पर कि आखिर क्यों भाजपा को किरण बेदी को मैदान में उतारना पड़ा। क्या भाजपा को मोदी लहर भरोसा नहीं था, तो 16 फीसदी लोगों ने कहा कि हां भाजपा ने इसी वजह से किरण को प्रोजेक्ट किया। जबकि 14 फीसदी लोगों का मानना है कि भाजपा के पास दिल्ली में सीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं था, इसलिए भाजपा ने उन्हें प्रोजेक्ट किया।

वहीं 25 फीसदी लोगों का मानना है कि किरण बेदी भाजपा की स्वाभाविक पसंद हैं। जबकि 22 फीसदी लोगों को यह भी मानना है कि भाजपा के पास‌ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुकाबले भाजपा में कोई चेहरा नहीं था इसलिए केजरीवाल से मुकाबले के लिए ‌किरण को भाजपा में लाया गया।

31 फीसदी लोग केजरीवाल को अब भी क्रांतिकारी मानते हैं, जबकि 22 फीसदी ही उन्हें राजनेता मानते हैं। हालांकि 11 फीसदी लोग उन्हें अराजक और 30 फीसदी लोग उन्हें भगोड़ा भी मानते हैं।

वहीं दिल्ली में आज भी 17 फीसदी लोग भ्रष्टाचार को अहम मुद्दा मानते हैं, जबकि भाजपा जिसे सबसे अहम मुद्दा मान रही थी, महिला सुरक्षा उसे महज 15 फीसदी लोग ही अहम मुद्दा मानते हैं, हालांकि 13 फीसदी लोग पानी को मुद्दा बता रहे हैं।

हालांकि इंडिया टीवी-सी वोटर्स के ओपिनियन पोल के नतीजे सबसे उलट हैं। यह सर्वे भाजपा को 37, आप को 28 और कांग्रेस को 5 सीटें दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed