'इन्हें' कमान देने जा रही आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनावी बिगुल फूंक चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने चारों सांसदों को निर्देश दिया है कि चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दें। खास तौर से उन्हें सिख मतदाताओं को लामबंद करने की कोशिश करनी है।
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद चारों सांसद विधानसभा चुनाव तक दिल्ली में रहेंगे। लोकसभा चुनाव में आप के भगवंत मान, धर्मवीर गांधी, हरिंदर सिंह और संधू सिंह ने संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट संसदीय सीट जीती। सांसद भगवंत मान के मुताबिक, वे चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
वहीं, टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में विरोध भी शुरू हो गया है। पालम से आप उम्मीदवार भावना गौड़ को दोबारा टिकट दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उधर, संगम विहार से पूर्व विधायक दिनेश मोहनिया से भी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। कार्यकर्ता नीरज के मुताबिक, भावना गौड़ चुनाव हारने के बाद इलाके में नहीं दिखीं।
कार्यकर्ताओं से भी इनका तालमेल नहीं है। दूसरी तरफ दिनेश मोहनिया का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मोहनिया की इलाके में पकड़ नहीं है। रविवार को संगम विहार के कार्यकर्ता भी कौशांबी पहुंचे थे, लेकिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं हो सकी।
'कार्यकर्ता के पास है विजय मंत्र'
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए लगभग हर 10 बूथ पर शक्ति केंद्र बनाने कल्पना की है। वह चुनाव की माइक्रो डिटेलिंग का काम करते हुए जीत की ओर ले जाएगा। जल्द ही 2800 शक्ति केंद्र पालकों की नियुक्ति होगी।
केंद्र की जिम्मेदारी लेने वाला कार्यकर्ता चुनाव तक एक पूर्णकालिक की तरह काम करेगा। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने सोमवार को प्रदेश पार्टी की मासिक बैठक में दी। रामलाल ने नेताओं को छोटे से छोटे और संगठन के सबसे अंतिम कार्यकर्ता से सीधा संबंध स्थापित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में उस अंतिम कार्यकर्ता के ही पास विजय का मूल मंत्र होता है। दिल्ली के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि हम महाराष्ट्र एवं हरियाणा जीत चुके हैं। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में हमारी सफलता लगभग निश्चित है। दिल्ली की टीम पर यह जिम्मेदारी है कि वह इस श्रृंखला को 5-0 से जिताए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री को एक रिटर्न गिफ्ट की तरह दिल्ली की जीत भेंट करनी है।