फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leaders try to please kumar vishwas after fight with delhi mla

रूठे विश्वास के घर पहुंचे सिसोदिया और संजय सिंह, अलका लांबा ने पहले से ही डाला डेरा

Tue, 02 May 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 May 2017 10:46 AM IST
सार

- अमानतुल्लाह के बयान से कुमार विश्वास समेत पार्टी के कई विधायक भी नाराज

विज्ञापन
aap leaders try to please kumar vishwas after fight with delhi mla
संजय स‌िंह और कुमार व‌िश्वास - फोटो : गेटी इमेज

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह सोमवार को कुमार विश्वास के आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधायक अमानतुल्लाह खान के बयान के बाद नाराज कुमार विश्वास को मनाने की कोशिश की।

विज्ञापन


खास बात यह रही कि मंत्री कपिल मिश्रा और विधायक अलका लांबा पहले से ही गाजियाबाद स्थित विश्वास के आवास पर मौजूद थे। इससे पहले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भी कुमार विश्वास से मुलाकात की।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कुमार विश्वास के साथ ही पार्टी के कई विधायक भी अमानतुल्लाह से नाराज चल रहे हैं। इनमें से कई विधायकों ने विश्वास से मुलाकात कर उन्हें समर्थन भी दिया। विश्वास समेत उनके समर्थक विधायकों का मानना है कि खान को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के साथ ही पार्टी से भी निकाल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का मानना है कि खान का बयान आपत्तिजनक है। ऐसी हालत में उनके साथ काम नहीं किया जा सकता। वहीं, पार्टी को भी एक संदेश देना चाहिए कि किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

आप में अमानतुल्लाह के खिलाफ बढ़ा विरोध

aap leaders try to please kumar vishwas after fight with delhi mla

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के खिलाफ आवाज उठाने वाले पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। आप नेताओं समेत दिल्ली व पंजाब के विधायकों ने सोमवार को अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने खान के खिलाफ सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन भी किया। खास बात यह है कि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

दरअसल, रविवार को आप के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) सदस्य व विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विश्वास को भाजपा का एजेंट और पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने वाला बताया था।

इसके तुरंत बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विश्वास को अपना छोटा भाई बताया था। मगर इससे मामला शांत नहीं हुआ। सोमवार को पार्टी के दिल्ली और पंजाब के कई विधायकों समेत दिल्ली सरकार के मंत्री तक ने अमानतुल्लाह पर कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने खान के दिमागी संतुलन खोने की बात कही। वहीं, पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को इस बारे में पत्र लिखकर खान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

उधर, आप की महिला कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अमानतुल्लाह हाय-हाय के नारे लगाते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की बात कही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमानतुल्लाह न सिर्फ कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच दरार डाल रहे हैं, बल्कि पार्टी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमानतुल्लाह पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed