{"_id":"5dcf4b368ebc3e550545ede7","slug":"aap-leaders-to-protest-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सड़क पर उतरेंगे आप नेता, मनाएंगे धोखा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सड़क पर उतरेंगे आप नेता, मनाएंगे धोखा दिवस
Sat, 16 Nov 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Nov 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) शनिवार को अनधिकृत कॅालोनियों में भाजपा के खिलाफ धोखा दिवस मनाने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग कॉलोनियों में मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
आप का आरोप है कि कांग्रेस की तरह केंद्र सरकार भी चुनाव से पहले अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के नाम पर धोखा देने में जुटी है। मालिकाना हक देने की जगह भाजपा आन लाइन रजिस्ट्रेशन नंबर बांट रही है। दिल्लीवालों को इस झूठ की जानकारी देने के लिए आप नेता सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से झूठ बोल रही है। जिस तरह पहले की कांग्रेस सरकार ने लोगों को प्रोविजनल सर्टीफिकेट पकड़ाया था, उसी तरह भाजपा अब रजिस्ट्री के नाम पर आन लाइन रजिस्ट्रेशन नंबर का झुनझुना थमा रही है।
विज्ञापन