फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader vishwas reacts on priyanka gandhi vadra lynching incident

प्रियंका गांधी के बयान पर विश्वास ने पूछा- 1984 के दंगों पर क्यों नहीं खौला था खून?

Sun, 02 Jul 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Jul 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
 aap leader vishwas reacts on priyanka gandhi vadra lynching incident
कुमार विश्वास - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। विश्वास ने कहा कि मौसमी नेताओं का खून अपने हित को देखकर खौलता है।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि प्रियंका गांधी का खून 84 के दंगों पर क्यों नहीं खौला था। दरअसल, भीड़ द्वारा लोगों को मारे जाने की घटना पर प्रियंका गांधी ने बयान दिया था कि ऐसी घटनाओं से उनका खून खौल उठता है।
विज्ञापन


इस पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में आजादी के इतने सालों बाद भी समूह, जाति, धर्म खान-पान की पसंद-नापसंद के आधार पर लोगों की हत्या होना चिंता की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन पर साधा निशाना

 aap leader vishwas reacts on priyanka gandhi vadra lynching incident
प्रियंका गांधी वाड्रा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने सवाल किया कि प्रियंका गांधी का खून 84 के सिख दंगों पर क्यों नहीं खौला। उन्होंने तंज कसा कि ऐसी हालत में तो प्रियंका गांधी और उनके परिवार का खून तब से खौलते रहना चाहिए था।

कुमार विश्वास यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के  प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, तब उनका खून क्यों नहीं खौला। क्योंकि देश के संसाधन पर सभी देशवासियों का बराबर हक है।
       
विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन ने समय अंतराल बांट रखा है। एक का खून जून में खौलता है तो दूसरे का खून जुलाई में खौलेगा।

राहुल और प्रियंका जिस तरह की सियासत कर रहे हैं

 aap leader vishwas reacts on priyanka gandhi vadra lynching incident
प्रियंका गांधी - फोटो : BBC

इसकी वजह यह है कि वह अभी नाना-नानी के घर में हैं। जब लौटेंगे तो जुलाई चल रहा होगा। विश्वास ने आरोप लगाया कि राहुल और प्रियंका जिस तरह की सियासत कर रहे हैं, उससे विपक्ष में आने की संभावना भी खत्म हो चली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए विश्वास ने कहा कि बाकी देश में कानून व्यवस्था आधी रात के कार्यक्रमों, जलसों, स्टूडियो के प्रधानमंत्री के भाषणों से नहीं होगी।

यह बेहद दुखद है कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पूरी दुनिया में फूल चढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज लिचिंग की घटनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed