फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Saurabh Bharadwaj levels allegations against DCP Sachin Sharma; demands justice for Nishu's father.

Delhi NCR News: आप नेता सौरभ भारद्वाज का डीसीपी सचिन शर्मा पर आरोप, निशु के पिता को न्याय दिलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस के पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि निशु आजाद के पिता संजय से मारपीट में हल्की धाराएं लगाईं हैं। लोगों की आवाज उठने के बाद उन्हें मामला दर्ज करना पड़ा। सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ जानबूझकर हल्की धाराएं लगाई गईं थी, ताकि वह गिरफ्तार न हो सके और कभी दोषी भी न ठहराया जा सके। यह मामला सोशल मीडिया में उछलने के बाद पुलिस को गंभीर धाराएं जोड़नी पड़ीं। उन्होंने कहा कि निशु के पिता को न्याय मिलना ही चाहिए। भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के एक मंत्री को पशु प्रेमी ने थप्पड़ मारा था, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा लगाई थी और वह व्यक्ति एक साल से अधिक समय से जेल में है। उन्होंने कहा कि एक महीने से भी अधिक समय पहले जंतर-मंतर के पास नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट करने के मामले में सत्यम पंडित के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article