फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader Sanjay Singh slams kumar Vishwas on his statement

विश्वास पर संजय सिंह का पलटवार, कहा-जीत के हजार मां-बाप, पर अनाथ है हार

Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh slams kumar Vishwas on his statement
संजय स‌िंह और कुमार व‌िश्वास - फोटो : गेटी इमेज

एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को पहले कुमार विश्वास ने आप पर बंद कमरे में फैसले लेने और मनमाने तरीके से टिकट बेचने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कुमार विश्वास पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जीत के हजार मां-बाप होते हैं, लेकिन हार अनाथ होती है।

विज्ञापन


हालांकि, संजय ने सीधे तौर पर कुमार विश्वास का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को सुधरने की जरूरत है। संजय सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच से बात करने पर कोई रास्ता नहीं निकलेगा। पार्टी ईवीएम का सवाल उठाने के साथ ही संगठन के स्तर पर संवादहीनता भी खत्म करेगी।
विज्ञापन


कुमार विश्वास के पंजाब चुनाव प्रचार में न बुलाने के आरोप पर संजय सिंह ने कहा कि यह फैसला अकेले उनका नहीं था। प्रचार अभियान के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार की थी। दार्शनिक लहजे में उन्होंने कहा कि जीत के हजार मां-बाप होते हैं, हार अनाथ होती है। मिशन विस्तार के तहत दूसरे राज्यों में जनाधार मजबूत किया जाएगा। अभी दूसरे जगहों पर चुनाव लड़ने का फैसला फिलहाल होल्ड कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने पहली बार माना कि पंजाब व गोवा के बाद दिल्ली में अपेक्षित सफलता न मिलने की वजह ईवीएम के साथ-साथ पार्टी स्तर पर भी चूक हुई है। फिलहाल पार्टी नेताओं को सुधरने की जरूरत है। आपस में लड़ने के लिए पार्टी का गठन नहीं हुआ था। नेताओं को एकजुट होना पड़ेगा। 

'लड़ने की वजह बंद कमरे में रखें अपनी बात'

AAP leader Sanjay Singh slams kumar Vishwas on his statement
sanjay singh

उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक मंचों पर लड़ने की जगह बंद कमरे में अपनी बात रखें, जिससे सहमति बनाई जा सके। वहीं, नेताओं को कार्यकर्ताओं से संवाद भी बनाना है, जिससे कार्यकर्ताओं को उनका पुराना जज्बा वापस दिलाया जा सके। संजय ने माना कि पार्टी का कार्यकर्ताओं से संपर्क कटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर आई कमियों का आकलन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब चार घंटे बैठक चली। नेताओं ने पार्टी के प्रदर्शन पर अपनी-अपनी राय रखी। प्रदेश संयोजक के तौर पर गोपाल राय के नाम पर चर्चा हुई। इस पर भी चर्चा हुई कि चार साल के सियासी सफर में पार्टी के नाम ढेरों उपलब्धियां भी रही हैं। 

उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में दो बार सरकार बनाई। इसके चार सांसद हैं। पंजाब में मुख्य विपक्षी दल बनने के साथ दिल्ली नगर निगम चुनाव में 40 से ज्यादा सीटें हासिल की। देश की राजनीति में इस तरह का मुकाम हासिल करने वाली आप पहली पार्टी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed