फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap leader sanjay singh offers his resignation to party

आप में इस्तीफे की झड़ी, संजय सिंह और दुर्गेश ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

Thu, 27 Apr 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Apr 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
aap leader sanjay singh offers his resignation to party
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

एमसीडी चुनाव में कुल 48 सीटों पर‌ ही सिमट कर रह गई आम आदमी पार्टी के अंदर से एक के बाद एक इस्तीफे की पेशकश आ रही है।

विज्ञापन


अलका लांबा और दिलीप पांडेय के बाद अब पार्टी की पंजाब यूनिट पर के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे ‌द‌िया है। उन्होंने अपना इस्तीफा केजरीवाल को भेज द‌िया है। उनके सात ही पंजाब के सह प्रभारी दुर्गेश ने भी अपने पद से इस्तीफा दे द‌िया है।
विज्ञापन



आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कल दिया था इस्तीफा
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की करारी हार के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। विधायक अलका लांबा के इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। दिलीप पांडेय ने निगम चुनावों के हार की जिम्मेदारी खुद पर ली है।

हार की ली ज‌िम्मेदारी

aap leader sanjay singh offers his resignation to party
दिलीप पांडेय
पार्टी की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिलीप पांडेय ने कहा कि उन्होंने आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी भी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दे दी है। पांडेय ने केजरीवाल से गुजारिश की है कि वह इस पर जिम्मेदारी को किसी और नेता को सौंप दें।

बता दें कि लोक सभा चुनाव के बाद दिलीप पांडेय को पार्टी ने संयोजक पद की जिम्मेदारी दी थी। इनके पद पर रहते हुए पार्टी ने 2015 का विधानसभा चुनाव लड़ा और 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई।

निगम चुनाव से पहले आप ने आशीष तलवार को दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। पार्टी ने दोनों को प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करने और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी।

चुनाव परिणाम आने से दो दिन पहले ही दिलीप पांडे ने आशंका जताई थी कि एक्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाकर कोशिश हो रही है कि ईवीएम से छेड़छाड़ से हुई जीत को सही साबित किया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed