{"_id":"5964dc784f1c1b745d8b46cd","slug":"aap-leader-kumar-vishwas-comments-on-modi-government-over-amarnath-terrror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंतकी हमले को लेकर विश्वास का तंज- केक काटने, आम भेजने का वक्त खत्म, ये जवाब देने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतकी हमले को लेकर विश्वास का तंज- केक काटने, आम भेजने का वक्त खत्म, ये जवाब देने का समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
विज्ञापन
मोदी सरकार की विदेश नीति को फेल करार देते हुए विश्वास ने कहा कि अब वक्त केक काटने और आम भेजने का नहीं है। ये दुश्मनों को वाजिब जवाब देने का समय है।
सोमवार की रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 32 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तान के आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
इसपर विश्वास का कहना है कि बीजेपी की सरकार तीन सालों में कुछ नहीं कर पाई है। केंद्र सरकार की विदेश नीति हर मामलों में फेल है।
कुमार विश्वास ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच हर तरह का क्रिकेट मैच भी बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ गुलाम अली के कार्यक्रम बैन करने से कुछ नहीं होने वाला। आज जरूरत है कि हिंदुस्तान, पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़े।
विज्ञापन