फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Leader Jasmin Shah said ED aim is to destroy Aam Aadmi Party

Delhi: जैस्मिन शाह ने ईडी पर उठाए सवाल, कहा- 'आप' नेताओं के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, फिर भी भेजा जा रहा जेल

Tue, 06 Feb 2024 10:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह ने तथाकथित आबकारी घोटाले के मामले में ईडी पर सुबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज से ऑडियो हटाने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर आम आदमी पार्टी को खत्म करना है। ईडी को आज तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, फिर भी आप के नेताओं को लगातार जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
AAP Leader Jasmin Shah said ED aim is to destroy Aam Aadmi Party
आप नेता जैस्मिन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने तथाकथित आबकारी मामले में ईडी द्वारा कोर्ट में पेश वीडियो फुटेज से ऑडियो गायब किए जाने पर गंभीर प्रश्न खड़ा किया है। आप के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह का कहना है कि बीते तीन फरवरी को एक आरोपी ने कोर्ट में कहा कि जब उसने ईडी से उसकी एक सरकारी गवाह के आमने-सामने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मांगी तो ईडी ने केवल वीडियो फुटेज दी। वीडियो में से ऑडियो पूरी तरह से गायब कर दी गई। उन्होंने कहा आप को पता चला है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि ईडी ने कई अन्य वीडियो की ऑडियो को गायब कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला ही फर्जी है। ईडी ने सरकारी गवाहों के बयानों पर यह पूरा केस खड़ा किया है। ईडी को बताना चाहिए कि पूछताछ की ऑडियो-वीडियो की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के कोर्ट के आदेश के बावजूद उसने किसके दबाव में आकर वीडियो से ऑडियो को गायब कर दिया। उन्होंने कहा कि इस केस का मूल मकसद अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर आम आदमी पार्टी को खत्म करना है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ईडी की जांच पर प्रश्नचिन्ह उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में दिल्ली का तथाकथित शराब घोटाला पहला ऐसा मामला होगा, जिसमें पिछले दो साल से ईडी की जांच चल रही है। पूरे देश में ईडी अब तक हजारों रेड मार चुकी है, लेकिन एक चवन्नी की रिकवरी नहीं हुई है और न तो कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को लगातार जेल में भेजा जा रहा है। ईडी ने पहले जिन लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था, उनमें से कुछ आरोपी अब सरकारी गवाह बन गए हैं। उन सरकार गवाहों के बयानों के आधार पर यह पूरा केस खड़ा किया गया है और झूठों का पूरा पुलिंदा बनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी गवाहों के बयानों में कितनी सच्चाई है, हमें इसे समझने की जरूरत है। पिछले साल कई आरोपी और गवाहों ने कोर्ट में जाकर कहा था कि हमें डरा-धमका कर जबरदस्ती बयान पर हस्ताक्षर कराया गया है। एक गवाह ने कोर्ट में लिखित बयान दिया है कि मेरे कान के नीचे इतने जोर का थप्पड़ मारा गया कि कान के पर्दे फट गए, अब सुनाई नहीं देता है।

दूसरे गवाह ने कहा है कि ईडी ने उससे कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम नहीं लोगे तो हम देखेंगे कि तुम्हारी बेटी कॉलेज कैसे जाती है? जबकि एक अन्य गवाह ने कहा कि मेरी बीवी को अरेस्ट करके डराया-धमकाया गया और एक नकली बयान पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। इन तीनों गवाहों ने लिखित रूप में यह बयान कोर्ट के सामने रखा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह यह जांच चल रही है। 

आप के वरिष्ठ नेता जैस्मिन शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर 2020 को परमवीर सिंह सैन बनाम बलजीत सिंह व अन्य मामले में एक ऐतिहासिक ऑर्डर पास किया था। कोर्ट ने अपने आर्डर के पैरा 17 में साफ कहा है कि देश की हर जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान रिकॉर्ड ऑडियो-वीडियो को सुरक्षित रखना है। क्योंकि कई ऐसे मामले आ रहे हैं, जिसमें गवाहों को डरा-धमका कर बयान लिया जा रहा है।


ऑर्डर के पैरा 19 में साफ कहा गया है कि इस ऑर्डर का पालन ईडी को भी करना होगा, ताकि गवाहों और आरोपियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन न हो सके। तथाकथित शराब घोटाले की जांच की शुरूआत 2022 के मध्य में होती है। इसके बाद 19 जुलाई 2023 को शराब घोटाले मामले में ईडी की स्पेशल कोर्ट के जज एमके नागपाल ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को दोहराया था। क्योंकि एक आरोपी ने पूछताछ की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed