{"_id":"6165942b8ebc3e629755070d","slug":"aap-leader-durgesh-pathak-said-if-aam-aadmi-party-ruled-in-the-municipal-corporations-of-the-capital-then-the-pace-of-development-of-delhi-would-have-doubled","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी में भी आप की सरकार होती तो दोगुनी होती दिल्ली के विकास की रफ्तार- दुर्गेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी में भी आप की सरकार होती तो दोगुनी होती दिल्ली के विकास की रफ्तार- दुर्गेश पाठक
Tue, 12 Oct 2021 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:26 PM IST
सार
दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा राजधानी के निगमों पर पिछले 15 साल से कब्जा जमाकर बैठी है। इस दौरान राजधानी में साफ़-सफाई से लेकर हर व्यवस्था, अव्यवस्था बनकर रह गई है...
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि यदि राजधानी के नगर निगमों में भी आम आदमी पार्टी का शासन होता तो दिल्ली के विकास की रफ्तार दोगुनी होती। उन्होंने कहा कि यह बात आम आदमी पार्टी के नेता नहीं, बल्कि दिल्ली की आम जनता कह रही है जो आने वाले नगर निगम चुनाव में बदलाव की बात सोचकर बैठी है।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा राजधानी के निगमों पर पिछले 15 साल से कब्जा जमाकर बैठी है। इस दौरान राजधानी में साफ़-सफाई से लेकर हर व्यवस्था, अव्यवस्था बनकर रह गई है। राजधानी दिल्ली में कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े हो गये हैं और इसके लिए केवल भाजपा ही जिम्मेदार है। आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आते ही दिल्ली की पहचान विश्व के सबसे सुंदर शहरों में से एक होगी और इसके लिए दिल्ली सरकार और निगम मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन